Skip to main content

Posts

Showing posts with the label madhya pradesh

The Kerala Story: 2023 में सबसे बड़ी ओपनिंग, मध्य प्रदेश में Tax-Free, साधु-संतों ने की अपील – हर हिन्दू जरूर देखें

मध्य प्रदेश शासन ने लव जिहाद पर बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे आतंकवाद की सच्चाई बयान करती फिल्म करार दिया है। वहीं ‘द केरल स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार ओपनिंग रही है। यह फिल्म साल 2023 की सबसे अच्छी ओपनर मूवी बन चुकी है। इसकी पहले ही दिन की कमाई लगभग 8 करोड़ रुपए है। MP में टैक्स फ्री The Kerala Story 6 मई 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा का वीडियो ट्वीट किया है। 59 सेकेण्ड के इस वीडियो में उन्होंने कहा, “‘द केरल स्टोरी’ लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है। उसके घिनौने चेहरे को सामने लाती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियाँ लव जिहाद के चंगुल में उलझ जाती हैं, उनकी जिंदगी कैसे बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है। यह फिल्म हमें जागरूक करती है।” आतंकवाद की भयावह सच्चाई को उजागर करती फिल्म 'The Kerala Story' मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री की जा रही है। pic.twitter.co...

एससी/एसटी कानून: सवर्ण संगठनों का आज भारत बंद

एससी-एसटी एक्ट  पर  सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर नया कानून बनाने के बाद केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नए कानून के खिलाफ कुछ राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अदालत के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर सवर्ण संगठनों ने 6 सितंबर को भारत बंद बुलाया है। बंद की मांग सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और बिहार के संगठनों ने की है। मध्यप्रदेश के 6 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले दलित संगठनों ने भी 2 अप्रैल को भारत बंद बुलाया था। संशोधित कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित आवास पर प्रदर्शन हुआ। राज्य में मंत्री माया सिंह को काले झंडे दिखाए गए। विदिशा में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को भी विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के सामने भी नारेबाजी हुई। बढ़ते विरोध की वजह से पुलिस ने ग्वालियर में मंत्रियों के बंगलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी सांसद, मंत्री और विधायकों ने बुधवार और गुरुवार के तमाम सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए...

शिवराज सिंह चौहान पर पथराव और दिखाए गए काले झंडे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस यात्रा के जरिये वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अपनी इस रथ यात्रा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सितम्बर 2 को सीधी जिले के चुरहट पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनका जमकर विरोध किया गया। चुरहट के लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इतना ही नहीं यात्रा रथ पर कथित तौर पथराव भी किया गया। पथराव से रथ के शीशे भी टूटे।   चुरहट थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित है।  पथराव के दौरान मुख्यमंत्री रथ में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर बीजेपी ने कांग्रेस पर पथराव कराने का आरोप लगाया है।  जबलपुर से बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने इस घटना पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। चुरहट विधानसभा क्षेत्र में @CMMadhyaPradesh @ChouhanShivraj जी की #JanAshirwadYatra के रथ पर किया गया पथराव कायराना हर...

सांसद-विधायक से उलझना पार्षद के पति को पड़ा महंगा, बीजेपी ने किया निलंबित

  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा का विरोध करना बीजेपी की पार्षद मनफूल मीणा के पति श्याम मीणा को महंगा पड़ गया। श्याम मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने मीणा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का नोटिस जारी किया है।  बताया जा रहा है कि प्रदेश राकेश सिंह के निर्देश पर मीणा के खिलाफ यह नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि कोलार क्षेत्र में रविवार को एक सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा का क्षेत्रीय पार्षद मनफूल मीणा के पति श्याम मीणा ने विरोध किया था। मीणा का कहना था कि सड़क का भूमिपूजन हो चुका है। अब आप लोग दोबारा भूमिपूजन नहीं कर सकते। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में रामेश्वर शर्मा और सांसद संजर का पार्षद पति ने विरोध करते दिखे। बाद में दोनों के समर्थकों में हाथापाई की स्थिति बन गई। इसे लेकर पार्टी में मचे घमासान के बीच प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश...

एमपी का ई-टेंडरिंग घोटाला!

घोटालों के लिए बदनाम रहे मध्य प्रदेश में इन दिनों ई-टेंडर घोटाले की चर्चा जोरों पर है. यह अपने तरह का अनोखा घोटाला है, जिसमें घोटाला रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था को ही घोटाले का जरिया बना दिया गया. जिस तरह से इस पूरे खेल को अंजाम दिया गया, वह डिजिटल इंडिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. व्यापम की व्यापकता को भी बौना करने वाला यह घोटाला मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हो सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब 3 लाख करोड़ रुपए का घोटाला है, जिसमें से अभी तक 1500 करोड़ रुपए का घपला पकड़ा जा चुका है. इस पूरे मामले के तार सत्ता के शीर्ष से जुड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं. इसमें पांच आईएएस अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है और गौर करने वाली बात यह है कि ये अधिकारी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं. इसी सन्दर्भ में अवलोकन करें:- http://nigamrajendra28.blogspot.com/2017/09/200.html NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM मध्य प्रदेश : 200 करोड़ के घोटाले की पोल खुलने के डर से हटाया कमिश्नर ईद की छुट्टी के दिन(सितम्बर 2) ...

मंदसौर में बच्ची से निर्भया जैसी हैवानियत: जान बचाने के लिए आंतें काटनी पड़ीं, चेहरे पर दांत से काटने के निशान

मंदसाैर में मासूम को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उमड़ा जनसैलाब मंदसौर में स्कूल की छुट्टी के बाद 7 साल की एक बच्ची को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया गया। उससे इतनी हैवानियत की गई कि डॉक्टर भी कांप गए। दर्द से कराहती कुछ देर के लिए बस आंख खोलती है। सिरहाने बैठे पिता से सिर्फ इतना बोली कि वह हाथ पकड़कर ले गया था। वहीं मां उसे पथराई आंखों से एकटक देखती रहती है। उसके चेहरे पर जगह-जगह दांत से काटने के निशान हैं। रैक्टम (मलाशय) बुरी तरह फट गया है। अन्य प्राइवेट पार्ट लहूलुहान हैं। अाराेपी इरफान को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है घटना जून 26 शाम की है। बच्ची को मंदसौर जिला अस्पताल से बुधवार शाम को ही इंदौर के एमवाय अस्पताल रैफर किया गया था। रात में ही डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा। आंतों को काटकर बाहर एक रास्ता बनाकर प्राइवेट पार्ट्स को रिपेयर किया गया। नाक पर जख्म इतने गहरे कि ट्यूब लगानी पड़ी और मुंह के घावों को ढंकने के लिए ल्यूकोप्लास्टी की गई। सामूहिक ज्यादती के विरोध में जून 28 को मंदसौर बंद रहा। भारी आक्रोश के चलते पुलिस आरोपी  इरफान खान  को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई...

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, ‘फर्जी वोटर आईडी की शिकायत गलत’

चुनाव आयोग ने राज्य में मतदाता सूची को लेकर कथित रूप से बड़े पैमाने पर विसंगतियों के मामले पर जांच के बाद इस आरोप को गलत ठहराया है। आयोग ने कांग्रेस के आरोपों की जांच करने के लिए दो टीमों का गठन किया था। इन टीमों को 7 जून तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया था।  आयोग की टीम ने जांच के लिए नरेला, भोजपुर, सिवनी-मालवा और होशंगाबाद विधानसभा सीटों का दौरा किया। बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था। बीजेपी पर मतदाता सूची में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की थी।  कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए फर्जी मतदाता सूची बनाने में शामिल अफसरों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पार्टी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि फर्जी वोटरों को रोकने के लिए वह आधार और तकनीक की भी सहायता ले। इनमें से सिओनी मालवा क्षेत्र में 17 मतदान केन्द्रों की 82 सूचियों में से किसी में भी मतदाताओं के नाम का एक से अधिक बार उल्लेख नहीं पाया गया। जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र के 20 मतदान केन्द्रों की मतदाता...

भास्कर इन्वेस्टिगेशन: जो विभाग है ही नहीं, उसमें नौकरी के नाम पर 9 राज्यों के 1000 से ज्यादा लोगों से करोड़ों ठगे

देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत फर्जी भूमि सर्वेक्षण विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा जा रहा है। पिछले तीन साल में देश के 9 राज्यों में एक हजार से ज्यादा युवकों से करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर संभवत: यह देश का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा है। इस जालसाजी को अंजाम देने के लिए नोएडा-गुड़गांव में फर्जी पते पर ऑफिस दिखाकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के अखबारों में विज्ञापन देकर बेरोजगारों से ठगी की जा रही है। अखबार में विज्ञापन देकर करते ठगी करते थे जालसाज आलम यह है कि इस मामले में ठगी के शिकार सैकड़ों लोग ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिल्ली स्थित निर्माण भवन कार्यालय में फोन करके शिकायत भी कर चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अक्टूबर 2017 में सीबीआई में मामला भी दर्ज हुआ। इसके बाद भी जालसाज कार्यालय का पता और अपना नाम बदल-बदल कर सक्रिय हैं। भास्कर ने पड़ताल की तब पता चला कि ये जालसाज अपना नाम और नंबर बदलकर इस बार ग्रेटर नोएडा का पता देकर पिछले एक महीने से उत्तराखंड के नैनीताल के आसपास के ग्रामीण इलाकों में अख...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)