Skip to main content

शिवराज सिंह चौहान पर पथराव और दिखाए गए काले झंडे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस यात्रा के जरिये वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अपनी इस रथ यात्रा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सितम्बर 2 को सीधी जिले के चुरहट पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनका जमकर विरोध किया गया।
चुरहट के लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इतना ही नहीं यात्रा रथ पर कथित तौर पथराव भी किया गया। पथराव से रथ के शीशे भी टूटे।  चुरहट थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। पथराव के दौरान मुख्यमंत्री रथ में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर बीजेपी ने कांग्रेस पर पथराव कराने का आरोप लगाया है। 
जबलपुर से बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने इस घटना पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। चुरहट विधानसभा क्षेत्र में @CMMadhyaPradesh @ChouhanShivraj जी की #JanAshirwadYatra के रथ पर किया गया पथराव कायराना हरकत है। सभ्य समाज में ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जनता इस कायरता का करारा जवाब @INCMP को देगी। 
View image on TwitterView image on Twitter
चुरहट विधानसभा क्षेत्र में @CMMadhyaPradesh @ChouhanShivraj जी की के रथ पर किया गया पथराव कायराना हरकत है। सभ्य समाज में ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जनता इस कायरता का करारा जवाब @INCMP को देगी। @BJP4MP @BJP4India
Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhanहालांकि इस घटना में सीएम चौहान को चोट नहीं पहुंची, प्रमुख समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस यात्रा के दौरान काले झंडे भी दिखाए गए थे। मामले में मध्यप्रदेश के भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चौराहाट क्षेत्र में मुख्यमंत्री चौहान के ऊपर जो पथराव हुआ है। उसमे  विपक्ष के नेता अजय सिंह का हाथ है। बता दें कि  शिवराज सिंह कि यह यात्रा अजय सिंह के झेत्र से गुजर रही थी। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीधी जिले के चुरहट में जनसभा को भी संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने पटपरा मं जनसभा को संबोधित किया। घटना के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने अपने भाषण में कहा कि राजनीति क्या इतनी ज्यादा हिंसक हो जाएगी, क्या चोरी छिपे राज्य के मुख्यमंत्री को पत्थर मारे जाएंगे। शिवराज ने आगे कहा ‘सुन लो अजय सिंह और राहुल गांधी मैं तुम्हारी इन गन्दी हरकतों से डरने वाला नहीं हूं। मैं अपनी मेहनत के कारण यहां तक पहुंचा हूं, ना कि अपने मां-बाप के सहारे। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...