टाइट योनि वाली अब्राहमिक मानसिकता का शिकार क्यों? पहले एक फोटो देखते हैं। अश्लील शब्द को जो लोग ज्यादा ही दिल से लगाते हैं, उनका भी ख्याल रखते हुए इंसान की जगह जानवर की तस्वीर जानबूझ कर चुनी गई है। तस्वीर में एक कहानी है – जीवन श्रृंखला को आगे बढ़ाने की कहानी। फोटो साभार: NADIS, Synergy Farm Health, Vecteezy तस्वीर की सबसे बाईं ओर मादा जानवर का जननांग है। बीच में एक महिला पशु चिकित्सक उस जननांग में हाथ डाले हुई हैं। ध्यान से देखेंगे तो महिला पशु चिकित्सक के बाएँ हाथ में एक लंबी सूई जैसी कोई चीज भी नजर आएगी। यह सूई कुछ और नहीं बल्कि कृत्रिम गर्भाधान करने का एक टूल है। सबसे दाहिने देखेंगे तो जानवर के उसी जननांग से एक बच्चा निकल रहा है। प्रिय निया शर्मा जी, नमस्कार ऊपर जो ज्ञान की बात मैंने की, उम्मीद...