बलूच एक्टिविस्ट कदीर बलोच का दावा है कि कुलभूषण जाधव कभी बलूचिस्तान में घुसा ही नहीं। उसे ईरानी मौलवी मुल्ला उमर बलोची ईरानी ने किडनैप किया था और 40-50 मिलियन (करीब 5 करोड़) में बेच दिया। कुलभूषण जाधव फिलहाल पाक की जेल में बंद है। पाक ने उसे मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि इस पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने रोक लगा दी थी। 25 दिसंबर को कुलभूषण से उनकी मां और पत्नी मिलने पहुंचे थे। इसको लेकर पाक अफसरों ने उनके बीच कांच की दीवार बना दी थी। सक्रिय बलूच कार्यकर्ता मामा कदीर का दावा है कि पाकिस्तान में कारावास की यातना झेल रहे भारतीय कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की खुफिया संस्था आईएसआई के इशारे पर ईरान के चाबहार से अगवा किया था. एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कदीर ने दावा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने वाले मुल्ला उमर बलूच ईरानी ने जाधव को ईरान के चाबहार से अगवा किया था. कदीर बलूच को वॉइस फॉर मिसिंग बलूच्स नामक संगठन से इसकी जानकारी मिली. कदीर इस संगठन के उपाध्यक्ष हैं. कदीर ने कहा, “हमारे संयोजक वहां मौजूद थे. ज...