Skip to main content

ईरानी मौलवी ने कुलभूषण जाधव को किडनैप किया और 5 करोड़ में बेच दिया: बलोच नेता का दावा

ईरानी मौलवी ने कुलभूषण जाधव को किडनैप किया और 5 करोड़ में बेच दिया: बलोच नेता का दावा, national news in hindi, national news
बलूच एक्टिविस्ट कदीर बलोच का दावा है कि कुलभूषण जाधव कभी बलूचिस्तान में घुसा ही नहीं। उसे ईरानी मौलवी मुल्ला उमर बलोची ईरानी ने किडनैप किया था और 40-50 मिलियन (करीब 5 करोड़) में बेच दिया। कुलभूषण जाधव फिलहाल पाक की जेल में बंद है। पाक ने उसे मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि इस पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने रोक लगा दी थी। 25 दिसंबर को कुलभूषण से उनकी मां और पत्नी मिलने पहुंचे थे। इसको लेकर पाक अफसरों ने उनके बीच कांच की दीवार बना दी थी। सक्रिय बलूच कार्यकर्ता मामा कदीर का दावा है कि पाकिस्तान में कारावास की यातना झेल रहे भारतीय कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की खुफिया संस्था आईएसआई के इशारे पर ईरान के चाबहार से अगवा किया था. एक निजी न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कदीर ने दावा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने वाले मुल्ला उमर बलूच ईरानी ने जाधव को ईरान के चाबहार से अगवा किया था.
कदीर बलूच को वॉइस फॉर मिसिंग बलूच्स नामक संगठन से इसकी जानकारी मिली. कदीर इस संगठन के उपाध्यक्ष हैं. कदीर ने कहा, “हमारे संयोजक वहां मौजूद थे. जाधव का अपहरण करने के लिए आईएसआई की ओर से मुल्ला उमर को करोड़ों रुपये दिए गए थे.”
कदीर ने कहा कि मुल्ला उमर ईरानी बलूचिस्तान में कुख्यात आईएसआई एजेंट के रूप में मशहूर है और उसे पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ वहां आवाज उठाने वालों को अगवा करने के लिए जाना जाता है.
उन्होंने बताया कि जाधव के दोनों हाथ बांध दिए गए थे. उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई थी और उन्हें डबल डोर की एक कार में बैठाकर ले जाया गया था. उन्होंने कहा, जाधव को पहले चाहबहार से ईरान और बलूचिस्तान सीमा स्थित शहर मशकेल ले जाया गया, जहां से उनको बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा लाया गया और वहां से इस्मालाबाद.
मामा कदीर का दावा
कदीर ने कहा, “हम जानते थे कि कुलभूषण जाधव ईरान में एक व्यवसायी थे. आईएसआई ने घोषणा की थी कि उन्होंने बलूचिस्तान में जाधव को पकड़ा है. दरअसल, जाधव कभी अलूचिस्तान आए ही नहीं थे.”जाधव को पाकिस्तान की एक अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई हुई है. भारत ने यह मामला अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में उठाया जहां फिलहाल जाधव की मौत की सजा पर रोक लगाने का आदेश दिया गया.

जाधव को बिना सबूतों के दोषी करार दिया गया

- कदीर के एक चैनल को दिए इंटरव्यू के हवाले से पाक अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा, "जाधव को ईरान से किडनैप किया गया और उसे बिना किसी सबूतों को दोषी करार दिया गया। जाधव कभी बलूचिस्तान में घुसा ही नहीं।''
- चैनल का दावा है कि जाधव को जैश-उल-अद्ल ग्रुप ने ईरान के सरबाज की गोल्डश्मिट बॉर्डर के पास से किडनैप किया था। ये बॉर्डर चाबहार से 52 किमी है। जैश-उल-अद्ल को पाक आर्मी पैसा देती है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, "जाधव को सरबाज एक बिजनेस ग्रुप ने बुलाया था। ये बिजनेस ग्रुप जैश-उल-अद्ल के लिए काम करता है। मुल्ला उमर ईरानी भी जैश का ही हिस्सा है।''
- चैनल ने ये भी कहा कि भारत के विदेश मंत्रालय ने कदीर बलोच के इंटरव्यू को मांगा है।
- बता दें कि जाधव इंडियन नेवी का अफसर था जिसे 2016 में बलूचिस्तान से पकड़ा गया था।

जाधव की मां-पत्नी से पाक मीडिया ने पूछे थे बेइज्जती भरे सवाल

ईरानी मौलवी ने कुलभूषण जाधव को किडनैप किया और 5 करोड़ में बेच दिया: बलोच नेता का दावा, national news in hindi, national news- 25 दिसंबर को जाधव की मां अवंतिका और पत्नी चेतना उनसे मिलने इस्लामाबाद गई थीं।
- जब जाधव की मां अवंतिका और पत्नी चेतना जाधव से मुलाकात के बाद बाहर आईं तो वहां की फॉरेन मिनिस्ट्री के अफसरों ने जानबूझकर उनको गाड़ी का इंतजार कराया।
- साजिश ये थी कि वो वहां की मीडिया की बातें सुनें। जाधव की मां से पूछा गया- कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी? मीडिया के लोग अवंतिका और चेतना से चीख-चीखकर सवाल कर रहे थे। उन्हें मालूम था कि जवाब नहीं मिलेगा। लेकिन, मकसद सवाल पूछना नहीं, बल्कि बेइज्जती करना था।

मंगलसूत्र और जूतियां उतरवाईं

- भारत ने इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के रवैये पर सख्त एतराज जताया था।
- विदेश मंत्रालय ने 26 दिसंबर को साफ किया कि इस मुलाकात में यकीन करने लायक जैसा कुछ नहीं है। दोनों देशों के बीच जो एग्रीमेंट हुआ था, उसके उलट पाकिस्तान का तरीका बेहद खराब था। मुलाकात के पहले जाधव की पत्नी चेतना से पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में मंगलसूत्र और जूतियां उतरवा ली गईं।
- 25 दिसंबर को पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की सोमवार को मां और पत्नी से मुलाकात हुई थी। यह मीटिंग 47 मिनट चली। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में मुलाकात के वक्त सब कुछ ठीक नहीं था। जाधव और उनकी पत्नी चेतना-मां अवंतिका के बीच एक ग्लास पार्टिशन (कांच की दीवार) थी। जाधव के सामने एक फोन था। इसका स्पीकर ऑन करके बातचीत कराई गई।

क्या है मामला?

- पाक आर्मी का दावा है कि जाधव इंडियन एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के लिए जासूसी कर रहे थे। उन्हें बलूचिस्तान प्रांत से पकड़ा गया। इसके बाद पाक आर्मी के फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (FGCM) ने अप्रैल में फांसी की सजा सुनाई थी।
- इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने 18 मई, 2017 को फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी। पाकिस्तान को कुछ और शर्तें पूरी करने को कहा।

भारत का क्या कहना है?

- भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था। इंडियन नेवी से रिटायरमेंट के बाद वे ईरान में बिजनेस कर रहे थे। हालांकि, पाक का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से 3 मार्च 2016 को अरेस्ट किया गया था। पाकिस्तान ने जाधव पर बलूचिस्तान में अशांति फैलाने और जासूसी का आरोप लगाया है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...