आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दिसम्बर 28 को राज्यसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल का मुद्दा उठा. सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने सदन में कहा कि दिल्ली सरकार के पास कोई शक्ति नहीं है और मुख्यमंत्री के साथ उपराज्यपाल चपरासी की तरह व्यवहार करते हैं. किसी मुख्यमंत्री के लिए यह अपमानजनक है। माना दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ करोड़ों मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कालिंदी कुंज जो दिल्ली की सीमा में आता है, मेजेंटा लाइन के उद्घाटन के अवसर पर दिल्ली के ही मुख्यमंत्री को आमन्त्रित न करना आयोजकों ने बहुत ही निंदनीय काम किया है। दुःख इस बात का है कि अभी तक किसी ने एक मुख्यमंत्री का इस तरह अनादर किए जाने पर किसी भी तरफ से क्षमा याचना नहीं हुई। कुछ भी है केजरीवाल केन्द्र शासित राज्य का मुख्यमंत्री है। जिस ओर से यह निंदनीय कार्य हुआ है, उसे जवाबदेही बनाना होगा। दूसरे अर्थों में यह दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का अपमान नहीं, समस्त दिल्ली का अपमान है। खबरों के अनुसार सदन में यह मामला उठने के बाद केजरीवाल ...