Skip to main content

मोदी ने किया बॉटनिकल गार्डन और कालकाजी मेट्रो का उद्घाटन

मेजेंटा लाइन को हरी झंडीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसम्बर 25 की सुबह बॉटनिकल गार्डन और कालकाजी मेट्रो का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश  के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर सबसे पहले क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने भारत रत्न मदन मोहन मालवीय और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी उनके जन्मदिन के अवसर पर याद किया। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है उत्तर प्रदेश ने मुझे गोद लिया है. मेरा भरण पोषण किया हैं. शिक्षा दीक्षा प्रदान की हैं और नई जिम्मेदारियों देकर मुझे अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर किया. साथ ही बनारस के लोगों ने मुझे पहली बार सांसद बनाया और लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में भेज मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया है. आज हम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्‍मदिन को गुड गवर्नेंस के रूप में भी मनाते है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत अटल जी के ही समय शुरू की गई थी। अटल जी मेंट्रो के पहले पैसेंजर बने। हमने बीड़ा उठाया है कि 2019 को हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ देंगे। शेरशाह सूरी के बाद वाजपेयी जी ने पूरे देश को सड़क से जोड़ने का काम शुरू किया था। मेट्रो का सपना भी वाजपेयी ने ही देखा था। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी ने मुझे गोद लेकर मेरा लालन-पालन किया है और नई जिम्मेदारियों के लिए ढाला है। देश को स्थिर सरकार देने में यूपी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। 

नोएडा आने पर योगी को मुबारक

मोदी ने कहा कि योगी जी मुख्यमंत्री के रूप में यहां बहुत ही उत्तम तरीके से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन उनके कपड़े देखकर ये भ्रम फैलाया जाता है कि वे आधुनिक सोच के हो ही नहीं सकते।मुझे खुशी है कि जिस नोएडा में किसी सीएम के न आने की छवि बन गई थी, उस मिथक को योगी जी ने बिना बोले अपने आचरण से गलत साबित कर दिया।इसके लिए मैं योगी जी को बधाई देता हूँ। मान्यताओं में कैद कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता। कहा जाता था कि यूपी का सीएम नोएडा नहीं आ सकता, क्योंकि कोई भी सीएम इस क्षेत्र में आता है तो उसकी कुर्सी चली जाती है। मेरा मानना है कि कुर्सी चली जाये इस डर में जीने वाले लोग देश या अपने राज्य को क्या देंगे। जो लोग अंधविश्वास में फंसे रहेंगे वो विकास कैसे करेंगे। 
इस प्रदेश की 22 करोड़ जनता ने हमपर विश्वास कर बड़ी भूमिका निभाई है और मुझे प्रधानमंत्री के रूप में आपकी सेवा करने का मौका मिला है. मालूम हो कि अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी और यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोटानिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सफर भी किया। 
आगामी 100 साल तक मिलेगा इसका लाभ

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मुझे आज बोटानिकल गार्डेन से मेट्रों में सफर करने का मौका मिला यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है। आज का युग कनेक्टिविटी का युग है। बिना कनेक्टिविटी के जिंदगी ठहर जाती है। बिना संपर्क के माहौल बिखरा सा लगता है। मेट्रो रेल सिर्फ एक आधुनिक तकनीक नहीं बल्कि करोड़ों की लागत और बारीकी से लागू करने की एक विशाल प्रक्रिया है। आने वाले 100 सालों तक क्षेत्र के सामान्य मानव को इसका लाभ मिलता रहेगा. यह व्यवस्था दूरगामी होती है। यूपी के नागरिक के रूप में, नोएडावासी के रूप में और इस देश के नागरिक के रूप में यह परियोजना सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय होगी। प्रधानमन्त्री ने कहा कि हमारे देश में कोई भी एसा मुद्दा नहीं होता, जिसे राजनीतिक रंग ना लगाया जाये. इसके चलते विकास के उत्तम काम को भी जनहित के तराजू से तोला जाता है। 

मेट्रो को जोड़ा गया है सोलर एनर्जी से
मोदी ने कहा कि 2022 में पेट्रोलियम की मांग और बढ़ने वाली है।  हम चाहते हैं कि जो हम बाहर से तेल मांगते हैं उसमें कुछ कमी कर सकते हैं क्या. देश का धन हम बचा सकते हैं क्या. इसका लाभ हमें आने वाले समय में मिलेगा. इस मेट्रो के साथ सोलर एनर्जी को भी जोड़ा गया है, जो इस मेट्रो के खर्च को कम करने में भी काम आयेगी. अब जो निजी वाहनों से जाते हैं वह भी इससे जायेंगे. पेट्रोलियम का खर्च बचेगा और पर्यावरण को मदद मिलेगी. पीएम के मुताबिक देश में सपन्नता बहुत है लेकिन इससे जनता को दूर रखा गया. कोई भी काम लेकर जाओ तो लोग पूछते हैं इसमें मेरा क्या. कभी-कभी हमारे देश में ये मानकर ही चला जाता है ऐसा ही रहेगा और ऐसा ही चलेगा. प्राथमिकता बदलती है और आने वाले समय में इसका फायदा होगा. दो मेगावाट बिजली सोलर से उत्‍पन्‍न होगी जो मेट्रो के खर्च को कम करने में फायदेमंद होगी. पेट्रोलियम पदार्थ के खर्च में बचत होगी. मैं चाहता हूं मेट्रो ट्रेवलिंग एक चिंता का विषय होना चाहिए. हर आदमी को सोचना चाहिए कि हमें सार्वजनिक वाहनों से ज्‍यादा इसका इस्‍तेमाल करना चाहिए.
आज 100 किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्र हो गया कवर
पीएम मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेट्रो में सफर करना प्रतिष्ठा का विषय बनें. मेट्रो हमारी शान बननी चाहिए. हर व्यक्ति को गाड़ी छोड़कर मेट्रो में सफर करना चाहिए. पीएम ने कहा कि आज 100 किलोमीटर से भी ज्यादा के क्षेत्र को कवर कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के पांच बड़े मेट्रो नेटवर्क में भारत भी आयेगा.

भाषण में और क्या कहा

  • कानूनों का जाल सुशासन की सबसे बड़ी रुकावट है.
  • हमारी सरकार ने अब तक 1200 कानून खत्म कर दिए हैं.
  • अटल जी ने गांव-गांव सड़क पहुंचाने का काम किया.
  • हम 2019 तक हर गांव को पक्की सड़क से जोड़कर अटल जी के काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे.
  • मेरा क्या, तेरा क्या से देश तबाह हुआ.
  • देश ने ऐसी सरकार चुनी है जो नीति और साफ नीयत से काम करना चाहती है.
  • टॉप 10 उद्योगपतियों में कोई यहां सफर करने नहीं आएगा, इसमें जनता तरफ करेगी.
  • कभी-कभी विकास कार्य भी राजनीतिक दलों के हितों के साथ तोले जाते हैं.
  • इस मेट्रो के जरिए सोलर एनर्जी से बिजली उत्पादन होगा, जो इसके खर्च को कम करेगा.
  • मेट्रो यात्रा देश में प्रतिष्ठा का सबब बनना चाहिए.
  • हमारे लिए गर्व की बात है कि 24 दिसंबर 2002 को अटल बिहारी वाजपेयी इस देश के सबसे पहले मेट्रो पैसेंजर बने थे.
  • वो दिन दूर नहीं होगा, जब दुनिया के पहले पांच मेट्रो नेटवर्क हमारा भी नाम होगा.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा चरागाह बन गए थे -- योगी आदित्यनाथ 

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा चारागाह बन गए थे, लेकिन पीएम मोदी ने घर खरीददारों के हक दिलाने के लिए कानून बनाने का काम किया. उन्होंने कहा कि सरकार 80 लाख लोगों को उनके घर दिलाने का काम करेगी. योगी ने कहा कि पीएम ने पूरे देश में बिना भेदभाव के विकास किया और यूपी को इसका बड़ा लाभ मिला. उन्होंने ये भी कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विकास की जो उपेक्षा हुई थी, वो कमी ये मेट्रो शुरू होने से पूरी हुई। 
योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए ये भी कहा कि परिवारवाद, जातिवाद और वंशवाद की राजनीति यूपी में पूरे तरीके से समाप्त होगी. योगी ने गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की जीत के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन भी किया.
मेजेंटा लाइन को हरी झंडीमेट्रो का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा के बॉटनिकल मेट्रो स्टेशन पहुंचे. यहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की. इस दौरान वहां यूपी के राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे.
मेट्रो उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मेट्रो में सफर किया. उन्होंने बॉटनिकल गार्डन स्टेशन से ओखला बर्ड सेंचुरी स्टेशन तक गए. उनके साथ राज्यपाल राम नाईक, नोएडा के सांसद विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। 
मेजेंटा मेट्रो 90 से 100 सेकंड की फीक्वेंसी से चलेगी. डीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार अनटेंडेड ट्रेन ऑपरेशन से पहली बार बिना चालक के मेट्रो दौड़ने वाली है, जिसमें ट्रेन कंट्रोल सिस्टम तकनीक का इस्तेमाल किया गया. बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) से जनकपुरी पश्चिम (दिल्ली) कॉरीडोर के बीच 12.64 किलोमीटर की दूरी है जिस पर नौ स्टेशन हैं.
इससे पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में थी केवल लूट की राजनीति 


इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का देश के किसी भी राज्य में आना उस राज्य के लिए उपलब्धि होती है. सीएम योगी ने इस अत्याधुनिक मेट्रो के संचालन के लिये आने पर पीएम का शुक्रिया अदा किया. योगी ने कहा कि,  पहले की सरकारों के लिए यह क्षेत्र चारागाह बन गया था. पीएम मोदी ने यहां बिल्डरों की मनमानी के खिलाफ रेरा बनाया. पीएम मोदी ने रेरा के जरिये बिल्डर्स पर लगाम लगाने की कोशिश की गयी है. सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में केवल लूट की राजनीति की. आज यूपी के 75 जिलों में बिजली बिना भेदभाव के मिल रही है. पहले यह केवल पांच जिलों तक सीमित थी. योगी जी ने कहा कि आज का दिन अटल जी और मदन मोहन मालवीय जी का जन्मदिन है. आज के दिन यूपी के लोगों को मेट्रो का गिफ्ट देने का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं.
अब 19 मिनट में नोएडा से दक्षिणी दिल्ली का सफर
मालूम हो कि दिल्‍ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के 12.64 किलोमीटर के इस हिस्से में कुल नौ स्टेशन – बोटैनिकल गार्डन, ओखला बर्ड सैंक्चुअरी, कालिंदी कुंज, जसोला विहार शाहीन बाग, ओखला विहार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, सुखदेव विहार, ओखला एनएसआईसी तथा कालका मंदिर होंगे. अब तक किसी भी यात्री को बोटैनिकल गार्डन से कालकाजी आने के लिए पहले ट्रेन पकड़कर 10 स्टेशन पार करते हुये लगभग 29 मिनट की यात्रा के बाद मंडी हाउस पहुंचना पड़ता था और फिर मेट्रो बदलकर लगभग 28 मिनट की यात्रा में 10 और स्टेशन पार करने पड़ते थे. इस पूरी यात्रा में 47 मिनट मेट्रो में गुज़ारने और पांच मिनट मेट्रो बदलने में लगाने की वजह से कुल 52 मिनट खर्च होते थे. अब यह 52 मिनट का सफर सिर्फ 19 मिनट का रह जायेगा,  जिससे यात्री का कम से कम आधा घंटा बचेगा.
विद्यार्थियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

आज नवनिर्मित बोटैनिकल गार्डेन, मेट्रो स्टेशन, नोएडा का भ्रमण किया।
दिल्ली मेट्रो की मजेन्टा लाइन के इस हिस्से से विद्यार्थी खासतौर से लाभान्वित होंगे,  क्योंकि इसी लाइन पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया तथा एमिटी यूनिवर्सिटी आती हैं. नोएडा से फरीदाबाद की यात्रा करने वाले यात्री भी कालकाजी मंदिर पर ट्रेन बदल सकेंगे  और सीधे फरीदाबाद जा सकेंगे. जिससे उनका भी काफी समय बचेगा. बोटैनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक जाने वाली कुल 38.23 किलोमीटर की इस मजेन्टा लाइन पर हौज़खास में ट्रेनें बदलने वाला स्टेशन (इंटरचेन्जेबल स्टेशन) भी होगा. जब यह लाइन पूरी तरह चालू हो जायेगी.  नोएडा से गुड़गांव जाने वाले यात्री हौज़खास में ट्रेन बदल सकेंगे और उन्हें बेहद भीड़भाड़ वाले राजीव चौक स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा. मिली ख़बरों के मुताबिक यह लाइन अगले वर्ष चालू हो जाएगी। 


Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...