दिल्ली में सीलिंग पर बीजेपी और आप में राजनीति हो रही है. दोनों ही सीलिंग की ज़िम्मेदारी एक दूसरे पर डालकर व्यापारियों और आम जनता के गुस्से से बचना चाहते हैं. इसी के तहत सोमवार शाम को पहले बीजेपी ने मीडिया को न्योता भेजा और कहा कि ’30 जनवरी सुबह 9 बजे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के मुख्यमंत्री के निवास स्थान सिविल लाइन्स पर सीलिंग मुद्दे के समाधान पर चर्चा करने और उनको इस मामले में उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने पहुंचेगा. दिल्ली में चल रही सीलिंग पर दिल्ली की राजनीति में तूफान आया हुआ है. दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार सीलिंग के लिए बीजेपी को जिम्मेदार मान रही है तो बीजेपी इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोषी ठहरा रही है. सोमवार को 'आप' कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर भी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया. उधर, आज मंगलवार को बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिला. प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, व...