आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार दुष्कर्म के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा के मेवात से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। यहां हवस के भूखे 8 दरिंदों ने एक गर्भवती बकरी से गैंगरेप किया जिससे उस बेजुबान जानवर की मौत हो गई। बकरी के मालिक ने अब इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। यहाँ तक कुछ खाद्य पदार्थों की थैली पर प्रकाशित होता है "केवल भारत में बिक्री योग्य", क्या अर्थ निकाला जाए, स्वयं सोंचिये। अभी बच्चियों और वयस्क महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही कि अब हवस के भूखे बेजुबान जानवरों को भी नहीं बख्श रहे। जो दशार्ता है दुर्बल होती मानसिकता । इस पर जो प्रकाश मनोचिकित्सक डाल सकते हैं, शायद कोई अन्य नहीं। कुछ-कुछ जो अल्पज्ञान बताता है, वह यह कि दूषित होती भारतीय संस्कृति एवं लगभग हर खाद्य पदार्थ में होती मिलावट। फलों एवं सब्ज़ियों की खेतियों में केमिकल आदि का छिड़काव। शुद्ध क्या मिल रहा है? आज किस चीज में मिलावट नहीं, प्रमाणिकता पर टीवी पर आते विज्ञापनों में एक मिर्च...