मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस यात्रा के जरिये वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अपनी इस रथ यात्रा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सितम्बर 2 को सीधी जिले के चुरहट पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनका जमकर विरोध किया गया। चुरहट के लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इतना ही नहीं यात्रा रथ पर कथित तौर पथराव भी किया गया। पथराव से रथ के शीशे भी टूटे। चुरहट थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। पथराव के दौरान मुख्यमंत्री रथ में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर बीजेपी ने कांग्रेस पर पथराव कराने का आरोप लगाया है। जबलपुर से बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने इस घटना पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। चुरहट विधानसभा क्षेत्र में @CMMadhyaPradesh @ChouhanShivraj जी की #JanAshirwadYatra के रथ पर किया गया पथराव कायराना हर...