| आईएएस छवि भारद्वाज और पति नंदकुमारम को मिली भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा |
प्रधानमंत्री की न खाऊंगा और न खाने दूंगा की नीति मध्यप्रदेश के ईमानदार अफसरों पर भारी पड़ रही है। भोपाल नगर निगम में डीजल घोटाले का पर्दाफाश करने वाली आईएएस छवि भारद्वाज का सरकार ने रातों-रात तबादला कर, उन्हें घोटाला उजागर करने का ईनाम दे दिया।
छवि भारद्वाज की तरह ही उनके पति भी ईमानदारी सजा भुगत चुके हैं। छवि के पति नंदकुमारम का सरकार तबादला करवा चुकी है। नीमच के कलेक्टर रहते हुए उन्होंने अवैध वसूली बंद करवा दी थी। जिसके बाद सरकार ने उनका भी ट्रांसफर करवा दिया था।
अवलोकन करें :--
नगर निगम में हो रहे डीजल घोटाले की जांच खुद आईएएस अफसर छवि देख रही थीं। निगम के सूत्र बताते हैं कि निगम के पेट्रोल पंप से अधिकारी, मंत्री और नेता यहां तक की रसूखदार लोग अपनी निजी गाड़ियों में डीजल भरवाते थे। इन लोगों तक छवि पहुंच पाती उससे पहले ही उनका ट्रासंफर कर दिया गया।
इससे पहले नंदकुमारम ने नीमच के कलेक्टर रहते हुए सभी टोल नाकों पर अवैध वसूली बंद करा दी थी। जिसके कारण स्थानीय और प्रदेश स्तर नेता प्रभावित हो रहे थे। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन पर आम आदमी पार्टी के पक्ष में काम करने का आरोप भी लगया था। बाद में शिवराज सरकार ने उनका तबादला कर दिया था।
सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का ईनाम इस दंपत्ति को तबादले के रूप में मिला। पहले अवैध वसूली रोकने पर आईएएस ऩंदकुमार और अब नगर निगम घोटाले का खुलासा करने पर आईएएस छवि का तबादला। जो बताता है कि प्रधानमंत्री की न खाऊंगा और न खाने दूंगा की नीति भाजपा शासित राज्य में ही अधिकारिओं पर भारी पड़ रही है।
वास्तव में भ्रष्टाचार की जड़ें भारत में पीपल और बड़गद वृक्ष से अधिक गहरी और मजबूत हो चुकी है, जिन्हे केवल प्रधानमन्त्री मोदी ही समाप्त करने का साहस कर सकते हैं, शायद अन्य नेताओं में इतना साहस नहीं।
Comments