बिग बॉस की कंटेस्टेंट और सुपर इंटरनेट मॉडल सोफिया हयात ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने इन्स्टाग्राम पर लिखा कि मक्का में उनका यौन शोषण हुआ है. मॉडल से नन बन चुकीं सोफिया ने लिखा है कि वह अपने मंगेतर के साथ मक्का गई थीं. ‘मक्का में काफी भीड़ होने के कारण मैं अपने मंगेतर से बिछड़ गई. तभी लाइन में खड़े एक अनजान शख्स ने मुझे गलत ढंग से छूना शुरू कर दिया और धक्का देने की कोशिश. वह मेरा उत्पीड़न कर रहा था.’ उन्होंने आगे कहा कि पीछे मुड़कर देखने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. उन्होंने कहा, ‘वह मुझे गलत ढंग से छू रहा था. मेरा हिजाब मेरे गले में फंसने लगा तो मैं जोर से चीखी. तभी कुछ लोग मुझे बचाने के लिए आगे आए. मैं दुखी हूं क्योंकि इस्लाम महिलाओं की इज्जत करना सिखाता है. जो गलत काम कर रहा है वह सच्चा मुसलमान नहीं है.’ विडियो में सोफ़िया ने कहा कि इस्लाम महिलाओं का सम्मान करता है. एक पुरुष को उस महिला को छूना या छेड़ना नहीं चाहिए जो उसकी पत्नी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘जब मैं काले पत्थर को छूने का प्रयास कर रही थी तो मुझे ऐसा लगा कि पीछे ...