हलाला के नाम पर मुस्लिम महिलाओं से हो रही ज्यादती के मद्देनजर एक न्यूज चैनल ने स्टिंग अॉपरेशन किया है। इसमें कई काजी, मौलानाओं से बात की गई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इन लोगों ने हलाला के रेट्स तय किए हुए हैं। एक शख्स तो एक रात के लिए एक महिला का शौहर बनने के लिए उतारू नजर आया। इसके एवज में उसे 50 हजार रुपये दिए जाने की पेशकश की गई थी। इसी को लेकर आज तक न्यूज चैनल पर एक पैनल डिस्कशन हुई। इसमें बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा, इस्लामिक स्कॉलर अतीकुर रहमान, इमाम असोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी, संघ विचारक राकेश सिन्हा, पीड़ित महिला शाजिया शान और दो अन्य पीड़ित रुबिना और रिशा खान शामिल थे। इस दौरान शाजिया खान ने मौलाना साजिद रशीदी से पूछा कि एक लड़के को खरीद कर एक हजार रुपये में उसका हलाला कराया गया था, वो क्या था। इस पर उन्होंने कहा कि यह इस्लाम के तहत हराम है। जिसने भी आपके साथ यह किया है, हम उसे सजा दिलाएंगे। इस पर एंकर अंजना ओम कश्यप ने जानना चाहा कि एेसी महिलाओं को इंसाफ कौन देगा तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। ये उतना ही भद्दा है, जितना सुनने में लगता है कि बड़ी सं...