आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार एक तरफ मोदी को शिकस्त देने मोदी विरोधी अपने मतभेद भूलकर एकजुट हो रहे हैं, लेकिन इन विरोधियों के घर में ही बगावत हो गयी है। यानि मोदी लड़ाई लालू यादव परिवार में पहुँच गयी है, जनता का क्या होगा, यह भगवान ही जाने। इन्हे अपने ही विवादों से फुर्सत मिलेगी, तभी जनता, प्रदेश और देशहित पर चिन्तन होगा। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन इसके साथ ही लालू के परिवार में बगावत के सुर सुनाई दे रहे हैं जिससे साफ जाहिर होता है कि आरजेडी मुखिया के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राज्य की शिवहर और जहानाबाद में सीट को लेकर तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच तकरार बढ गई है। मार्च 30 को तेजप्रताप ने ऐलान करते हुए कहा कि वह जहानाबाद सीट से अपने उम्मीदवार चंद्रप्रकाश को समर्थन देंगे। इस सीट से आरजेडी ने सुरेंद्र यादव को टिकट दिया है। मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा, 'सुबह से ही मेरे समर्थक लगातार मुझसे मिलने आ रहे हैं। शिवहर से भी लगातार आ रहे हैं। जहानाबाद को लेकर जिस तर...