एक अन्य यूजर ने लिखा है, “मिलेगा नहीं खाने को आलू, जब तक रहेगा बिहार में लालू।” जबकि एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया दी है कि राजद भगाओ, अपना चारा बचाओ। एक यूजर ने तेजस्वी यादव को रिप्लाई किया है कि “तुम सुधरोगे नहीं, अरे जब तुम्हारे पापा नहीं सुधरे तो तुम तो अभी नादान हो।” हालांकि, कुछ यूजर्स ने प्रतिक्रियाओं पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्हें आरएसएस और बीजेपी का एजेंट करार दिया है। इस बीच एक अन्य यूजर ने लिखा है कि राजद हटाओ, बिहार बचाओ।
गौरतलब है कि राजद अध्यक्ष लालू यादव बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए और तमाम विपक्ष को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सिलसिले में राजद ने 27 अगस्त को पटना में ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ नाम से एक बड़ी रैली का आयोजन किया है। माना जा रहै है कि इस रैली में बीजेपी विरोध दल शामिल होंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी इस रैली में शामिल होने की संभावना है।


Comments