‘बेहोश कर करते थे ट्रेड, मेरी वर्जिनिटी बेच सोनाक्षी को बनाया स्टार’ : अभिनेत्री पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाया ‘सेक्स स्कैम’ का आरोप
पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाए गंभीर आरोप अभिनेत्री पूजा मिश्रा ने वरिष्ठ अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस(TMC) से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बात करते हुए पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि सिन्हा परिवार ने उनका जीवन और करियर तबाह कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार ने उनके साथ ‘सेक्स स्कैम’ किया है। इन आरोपों पर आसनसोल के सांसद या उनके परिवार की तरफ से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें बेहोश कर के ट्रेड करते थे। उन्होंने कहा, “मेरी वर्जिनिटी बेच कर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को स्टार बनाया।” बकौल पूजा मिश्रा, उन्होंने 17 वर्षों तक ये सब झेला है और उनकी जगह कोई और होता तो अब तक आत्महत्या कर चुका होता। पूजा मिश्रा इससे पहले सलमान खान और उनके भाइयों पर उनके आठ बलात्कार के आरोप लगा चुकी हैं। उनके पिता पद्माकर म...