Skip to main content

‘बेहोश कर करते थे ट्रेड, मेरी वर्जिनिटी बेच सोनाक्षी को बनाया स्टार’ : अभिनेत्री पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाया ‘सेक्स स्कैम’ का आरोप

                                           पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाए गंभीर आरोप
अभिनेत्री पूजा मिश्रा ने वरिष्ठ अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस(TMC) से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बात करते हुए पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि सिन्हा परिवार ने उनका जीवन और करियर तबाह कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार ने उनके साथ ‘सेक्स स्कैम’ किया है। इन आरोपों पर आसनसोल के सांसद या उनके परिवार की तरफ से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें बेहोश कर के ट्रेड करते थे। उन्होंने कहा, “मेरी वर्जिनिटी बेच कर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को स्टार बनाया।” बकौल पूजा मिश्रा, उन्होंने 17 वर्षों तक ये सब झेला है और उनकी जगह कोई और होता तो अब तक आत्महत्या कर चुका होता। पूजा मिश्रा इससे पहले सलमान खान और उनके भाइयों पर उनके आठ बलात्कार के आरोप लगा चुकी हैं। उनके पिता पद्माकर मिश्रा आयकर विभाग में अधिकारी थे।

पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने शत्रुघ्न सिन्हा और उनके दोस्तों की कई बार करोड़ों रुपयों की मदद की, लेकिन अब यही लोग उनके पीछे हाथ धो कर पड़े हुए हैं। उनके अनुसार, उनके पिता और ‘बिहारी बाबू’ एक अच्छे दोस्त हुआ करते थे और इनकम टैक्स में रहते हुए उन्होंने सैकड़ों करोड़ रुपयों से उनकी मदद की। उन्होंने सिन्हा परिवार को ‘दोगला’ बताते हुए कहा कि मुंबई में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने उनके पिता का ब्रेनवॉश करते हुए ये बताया था कि बॉलीवुड में केवल वेश्याएँ काम करती हैं।

उनका कहना है कि उनका पत्ता काटने और अपनी बेटी के लिए जगह बनाने के लिए पूनम सिन्हा ने ऐसा बोला था। पूजा मिश्रा ने आगे कहा कि उनके पिता 2005 में सेवानिवृत्त होकर पुणे चले गए और तभी से सिन्हा दंपति ने उन्हें दबाना शुरू कर दिया। बकौल पूजा मिश्रा, तब वो वीडियोकॉन के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थीं और उन पर सिन्हा दंपति काला जादू करवाते थे। उन्होंने अपनी 35 फ़िल्में चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ये डर था कि वो उनसे ज्यादा लोकप्रिय न बन जाएँ।

पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया, “सिन्हा परिवार लालची और राक्षस है। वो जबरदस्ती मेरे घर में घुस जाते थे। इन्होंने मेरे स्पॉन्सर्स चुरा लिए। जब मैं शत्रुघ्न सिन्हा को कैंडल लेकर जन्मदिन विश करने गई थी, तब उन्होंने पूनम सिन्हा ने मुझे कुछ खिला कर मुझ पर काला जादू किया। 2007-14 तक मैं लखोंडवाला में अपने फैमिली अपार्टमेंट में रहती थी और ऊपर सिन्हा परिवार रहता था। मैं सिंगापुर से शॉपिंग कर के आती थी। ये लोग मेरे घर में घुस कर मेरी चीजें चुरा लेते थे और सोनाक्षी सिन्हा को पहनाते थे।”

पूजा मिश्रा का आरोप है कि फिर अख़बार में उन्हीं पोशाकों में सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें छपवाई जाती थीं। उन्होंने कहा कि सिन्हा परिवार ने उनके मीडिया कॉल्स भी टर्मिनेट करवा दिए। बेहोशी की हालत में उनका देह-व्यापार करने का आरोप लगा कर पूजा मिश्रा ने कहा कि उनकी वर्जिनिटी बेच-बेच कर सोनाक्षी सिन्हा फैशन डिजाइनर बनने वाली थीं, लेकिन वो अभिनेत्री बन गईं। उन्होंने कहा, “मेरी शादी शत्रुघ्न सिन्हा की वजह से नहीं हुई। शत्रुघ्न सिन्हा ने ड्रग्स खिला कर मेरा कई बार फायदा उठाया।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...