Skip to main content

Posts

Showing posts with the label HD Deve Gowda

क्या !! कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की दोस्ती में फिर दरार?

बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस+जेडीएस की जैसे-जैसे बनी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है. हासन की एक जनसभा में सिद्धारमैया ने कहा, 'जनता के आशीर्वाद से मैं एक बार फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनूंगा.' उन्होंने कहा कि उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए विपक्ष ने आपस में हाथ मिला लिया और बड़े पैमाने पर जाति कार्ड और धन बल का सहारा लिया गया. सिद्धारमैया ने कहा, 'मैंने सोचा था कि लोग मुझे एक बार फिर आशीर्वाद देंगे और मुझे मुख्यमंत्री बनाएंगे. दुर्भाग्यवश, मैं हार गया, लेकिन यह अंत नहीं है. राजनीति में जीत और हार आम हैं."  कर्नाटक इकलौता बड़ा राज्य है जहां कांग्रेस सत्ता में है. इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में यहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. बीजेपी 104 विधायकों के साथ नंबर एक पार्टी बनी थी. हालांकि बीएस येदियुरप्पा विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद कांग्रेस ने बिना शर...

कांग्रेस को सपा-बसपा से समझौता देगा बड़ा फायदा

आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार   समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सुझाव पर अमल करते हुए यदि कांग्रेस फ्रांस की फुटबाल टीम की तरह व्यवहार कर गई तो मध्य प्रदेश की सियासत के रंग कुछ और ही देखने को मिलेंगे। पिछले सप्ताह भोपाल आए अखिलेश ने कांग्रेस को सलाह दी थी कि जिस तरह फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस ने कई देशों से अपने खिलाड़ी चुने थे, उसी तरह कांग्रेस को भी करना चाहिए। उनका इशारा चुनाव पूर्व गठबंधन की ओर था, जिसकी तैयारियां कांग्रेस की ओर से जोर-शोर से जारी हैं। कांग्रेस, बसपा और सपा के साथ टिकटों के बंटवारे पर चर्चा शुरू कर चुकी है ताकि ग्वालियर-चंबल संभाग, बंुदेलखंड और विंध्य की 90 सीटों के नतीजे पलटाए जा सकें। मप्र के ये वे हिस्से हैं जो उत्तर प्रदेश से सटे हुए हैं। वहां की सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था इन इलाकों पर गहरा असर रखती हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो यह साबित भी होता है कि ग्वालियर, विंध्य और बुंदेलखंड में यदि पिछले चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच के मतों के अंतर को बसपा-सपा को मिले वोट से पाट दिया जाए तो भाजपा घाटे में दिखाई पड़ती है। इन तीनों क्षेत्रों में विध...

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस गठबधंन में दरार?

शादी हुई नहीं, तलाक की तैयारी कर ली गयी है। यानि कर्नाटक विधानसभा चुनावों  की मतगणना के दौरान ही जेडीएस को समर्थन देने की बात कर चुकी कांग्रेस का यह पासा लगता है उल्टा पड़ रहा है। मतगणना के बाद तो ऐसा लग रहा था कि जेडीएस  एचडी कुमारस्वामी  को सीएम पद मिलने के बाद कांग्रेस का साथ देने को तैयार हो गई है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहा है कांग्रेस और जेडीएस के बीच दूरियां बढ़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को इस बात का भी डर सता रहा है कि सरकार बनाने के लिए चुनाव में जीतकर आए उनके विधायक को पार्टी से तोड़ा जा सकता है, ऐसे में पार्टी की पूरी कोशिश इस बात को लेकर भी है कि उनके एमएलए खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) के शिकार न हो जाएं।  इसी बीच कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करने में लगी हुई है। बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में जेडीएस विधायक दल की बैठक मे पार्टी के दो विधायक राजा वेंकटप्पा नायक और वेंकट राव नाडागौड़ा नदारद नजर आ रहे। अहम बैठकों से विधायकों के नदारद होने के बाद राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।   ...

मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर मई 5 को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले नेता को कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनाने की बात कर रही है। सिद्धारमैया सरकार भ्रष्टाचार का ऐसा टैंक बन गई है, जिसका पाइप दिल्ली में जाकर खुलता है।   मोदी ने गड़ाग रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर टिकटों, पार्टी में पदों और मुख्यमंत्री पद के लिए बोली लगाने का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर, कोयला, राष्ट्रमंडल खेल और कई अन्य घोटालों के बाद अब कांग्रेस ने निविदा प्रक्रिया अपना ली है। कांग्रेस टिकट वितरण, नेताओं के चयन और मुख्यमंत्री के चयन में बोलियां लगा रही है। कर्नाटक के नेताओं को बड़े नेताओं ने बता दिया है कि जो हर महीने सबसे ज्यादा धन दिल्ली पहुंचाने का वादा करेगा, वही सीएम बनेगा।  हार सामने देख बढ़ गई है बेचैनी महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल और त्रिपुरा में हारने के बाद भी कांग्रेस परेशान नहीं हुई थी। अब जब कर्नाटक में हार सामने खड़ी है तो बेचैन हो रहे हैं। दरअ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)