Skip to main content

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस गठबधंन में दरार?

कांग्रेस-जेडीएस गठबधंन में दरार? कर्नाटक में सत्ता का सस्पेंस गहराया, 10 बड़ी बातेंशादी हुई नहीं, तलाक की तैयारी कर ली गयी है। यानि कर्नाटक विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान ही जेडीएस को समर्थन देने की बात कर चुकी कांग्रेस का यह पासा लगता है उल्टा पड़ रहा है। मतगणना के बाद तो ऐसा लग रहा था कि जेडीएस एचडी कुमारस्वामी को सीएम पद मिलने के बाद कांग्रेस का साथ देने को तैयार हो गई है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहा है कांग्रेस और जेडीएस के बीच दूरियां बढ़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को इस बात का भी डर सता रहा है कि सरकार बनाने के लिए चुनाव में जीतकर आए उनके विधायक को पार्टी से तोड़ा जा सकता है, ऐसे में पार्टी की पूरी कोशिश इस बात को लेकर भी है कि उनके एमएलए खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) के शिकार न हो जाएं। 
इसी बीच कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करने में लगी हुई है। बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में जेडीएस विधायक दल की बैठक मे पार्टी के दो विधायक राजा वेंकटप्पा नायक और वेंकट राव नाडागौड़ा नदारद नजर आ रहे। अहम बैठकों से विधायकों के नदारद होने के बाद राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।  
इसी तरह कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी 78 में से 66 विधायक ही पहुंचे हैं। बैठक से 12 विधायक नदारद हैं, जिसके बाद आशंका जताई जा रही वह किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पार्टी के एमबी पाटिल का कहना है कि कांग्रेस के विधायक उनके साथ हैं।  
खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस और जेडीएस विधायकों की नाराजगी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि सत्ता को हासिल करने में जुटी कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और और सिद्धारमैया ने कहा कि सभी विधायक जेडीएस के साथ हैं और उनका पार्टी पर भरोसा कायम है। उन्होंने इस बात का भी दावा किया है कि जेडीएस पूरी तरह से कांग्रेस के साथ खड़ी है. 
कांग्रेस नेता रामालिंगा रेड्डी ने कहा कि हमें हमारे सभी विधायकों पर भरोसा है. बीजेपी हमारे विधायकों को पाने की पूरी कोशिश में लगी है. उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, बीजेपी बस सत्ता को हासिल करने में लगी हुई है.
कर्नाटक: संविधान के खिलाफ नहीं जा सकते राज्यपाल- आजाद, राजभवन के सामने जेडीएस विधायकों की नारेबाजी, national news in hindi, national news
साभार 
एक तरह कांग्रेस दावा पेश कर रही है तो दूसरी तरफ जेडीएस भी कम नहीं है. जेडीएस के कई नेताओं ने बीजेपी को लालच देने का आरोप लगाया है. जेडीएस के प्रमुख नेताओं में शुमार सरवना का कहना है, 'बीजेपी के नेता लगातार हमारे विधायकों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं, लेकिन उन्हें यह याद रखना होगा कि कोई भी हमारी पार्टी को छू नहीं सकता है.' 
कांग्रेस बेशक से दावे कर रही हो, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कुमारस्वामी को सीएम बनाए जाने का कुछ लिंगायत विधायक विरोध कर रहे है. सूत्रों का कहना है कि विधायक पार्टी ना छोड़ दे इसके लिए सोनिया गांधी उनसे बात करने में लगी हुईं हैं.
चुनाव से पहले कांग्रेस और जेडीएस के बीच गठबंधन नहीं था और अब हो गया, जिससे कुछ नेता नाराज हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जेडीएस के कुछ नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो स्थितियां बदलेंगी। 
देखा जाये तो जेडीएस और कांग्रेस के इस अनैतिक भरत-मिलाप ने दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं को मझधार में छोड़ दिया है। खरबूजा चाकू पर गिरे या चाकू खरबूजे पर, हर हाल में मरण खरबूजे का है। ठीक वही स्थिति कांग्रेस की होती दिख रही है और भाजपा का रास्ता साफ हो रहा है। क्या कांग्रेस को नहीं मालूम था कि उसके कितने लिंगायत जीत कर आये हैं, और भाजपा का भावी मुख्यमंत्री भी उसी समुदाय से है?
कांग्रेस-JDS डील में पेंच: कुमारस्वामी को CM तो बड़े बेटे को डिप्टी सीएम देखना चाहते हैं देवगौड़ा!

कांग्रेस-JDS डील में पेंच: कुमारस्वामी को CM तो बड़े बेटे को डिप्टी सीएम देखना चाहते हैं देवगौड़ा!

कर्नाटक का 'नाटक' खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सत्ता के गलियारों से खबर आ रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा अपने बड़े बेटे एचडी रावन्ना को कर्नाटक का उपमुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने आगे बढ़कर जेडीएस को ना सिर्फ समर्थन किया था, बल्कि कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद भी ऑफर किया था देवगौड़ा के इस मांग के बाद जेडीएस और कांग्रेस पार्टी के बीच पेच फंसता दिख रहा है। दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि देवगौड़ा कांग्रेस से बदला लेने के मूड में हैं कि किस तरह राजीव गाँधी ने अचानक समर्थन वापस लेकर उन्हें प्रधानमन्त्री पद से हटा दिया था। वह समय वास्तव में देवगौड़ा के लिए बहुत ही लज्जित करने वाला था। फिर रामजन्मभूमि विवाद को हमेशा के लिए समाप्त होता देख, तुरन्त तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार को गिरा दिया था। इन कटु अनुभवों को देखते हुए, उनके पुत्र द्वारा पिछली सरकार की कारगुजारी पर कार्यवाही करने पर कांग्रेस ने फिर से पार्टी को अपमानित किया, तो शायद कांग्रेस के साथ उनकी भी कर्नाटक से खटिया न खड़ी कर दी जाये। 
दूसरी तरफ कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी बहुमत से महज सात सीट दूर है. विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है.
इससे पहले कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर उस समय भी आई, कांग्रेस की बैठक से 25 विधायक नदारद रहे. वहीं नवनिर्वाचित एमबी पाटिल कांग्रेस की बैठक छोड़कर बाहर आ गए थे. एमबी पाटिल ने दावा किया है कि कांग्रेस के और भी छह विधायक उनके साथ हैं. जरूरत पड़ने पर वे छह विधायक भी कांग्रेस छोड़ देंगे. उधर, जेडीएस की बैठक में भी 2 नवनिर्वाचित विधायक नहीं पहुंचे हैं. जेडीएस की बैठक में नहीं पहुंचने वाले विधायकों में राजा वेकंटप्पा और वेंकट राव हैं.







Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...