Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Anshu Prakash

मुख्य सचिव मारपीट केस : केजरीवाल और सिसोदिया समेत 13 के खिलाफ चार्जशीट दायर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले चार्जशीट दायर कर दी है।  एडिशनल डीसीपी, हरिंदर सिंह ने कहा कि हमने आपराधिक षड्यंत्र के लिए चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। अगर ये सभी आरोप कोर्ट में साबित हो जाते हैं तो केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। चार्जशीट में लिखा गया है कि अंशु प्रकाश को साजिश के तहत रात में बुलाया गया और विधायकों द्वारा उनकी पिटाई कराई गई। इसके अलावा अफसरों पर आप के विज्ञापन के लिए बजट क्लियर करने का दबाव बनाया गया। इसमें हैरान कर देने वाली बात ये है कि केस में केजरीवाल के 2 करीबी गवाह बन गए। केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार और सलाहकार वीके जैन ने उनके खिलाफ गवाही दी। कुल 20-25 गवाहों से पुलिस ने पूछताछ की।  एडिशनल डीसीपी, हरिंदर सिंह ने कहा, 'हमने केस में 6 महीने तक जांच की, जिसके आधार पर सबूत एकत्र किए गए। जब हमने पर्याप्त सबूत एकत्र कर लिए, उसके बाद ये चार्जशीट फाइल की गई।' ...

दिल्ली सरकार का धरना: अफसरों ने झूठे दावे गिनाए तो नरम पड़े केजरी

सत्येंद्र जैन को लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  आईएएस अफसरों की कथित हड़ताल खत्म करवाने के नाम पर आठ दिन से धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल रविवार रात झुक गए। केजरीवाल ने ट्वीट करके अफसरों को सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि वे मेरे परिवार का हिस्सा हैं। इससे पहले आईएएस अधिकारियों की एसोसिएशन ने सात मुद्दों पर काम गिनाकर हड़ताल के दावे झूठे बताए थे। इसके चार घंटे के अंदर ही केजरीवाल नरम पड़ गए। अधिकारियों ने इसे एक अच्छी पहल बताया और एसोसिएशन की बैठक में फैसला लेने की बात कही। उधर, 12 जून से हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जून 17 देर रात तबियत बिगड़ गई। उन्हें उन्हें लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। केजरीवाल और उनके 3 मंत्री राज निवास के गेस्ट रूम में धरने पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के भूख हड़ताल पर होने को लेकर सवाल उठे थे। दरअसल, धरने के दौरान उनका डॉक्टरों की एक टीम हर दिन वजन ले रही थी। हड़ताल के तीसरे दिन गुरुवार शाम को उनका वजन 80.3 किलोग्राम था। अगले ही दिन दोपहर में उनका वजन 81...

मुख्य सचिव से मारपीट मामला: CM केजरीवाल के आवास पहुंची दिल्ली पुलिस, स्टाफ से पूछताछ

मुख्‍य सचिव से मारपीट मामले में जांच के सिलसिले में  दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची. (फोटो- ANI) दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश  से मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. इस मामले की जांच के लिए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची. यहां दिल्ली पुलिस सीएम केजरीवाल के स्टॉफ से पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले में मुख्‍यमंत्री केजरीवाल से भी पूछताछ कर सकती है. पुलिस मुख्यमंत्री आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम पहलुओं को जांचा जा सके. मेरे सामने अंशु प्रकाश से मारपीट हुई- वीके जैन केजरीवाल के आवास की जाँच करती पुलिस  गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने शुक्रवार को दिल्‍ली की एक अदालत में दिए अपने बयान में कहा था कि 'उनके सामने मुख्‍य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट हुई थी'. बयान में उन्होंने कहा कि ' जिस वक्त अंशु प्रकाश ...

दिल्‍ली: मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा, चेहरे पर चोट के निशान और सूजन

दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में उन्‍हें चोटें लगने की बात सामने आई  दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव अंशु प्रकाश से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित तौर पर मारपीट  के मामले में यह बात सामने आई है कि इस हाथापाई के दौरान चीफ सेक्रेटरी को चोटें आईं. मंगलवार देर रात उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया था, जिसमेें खुलासा हुआ है कि उनके शरीर पर चोट के निशान हैं. मेडिकल रिपोर्ट में अंशु के माथे के दाएंं तरफ चोट के निशान, दोनों कानों के पीछे सूजन, होठों पर चोट के निशान, दाएं गाल पर सूजन की बात कही गई है.  इस मामले के सामने आने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने फरवरी 20 देर रात आप विधायक प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ओखला से विधायक अमानतुल्‍ला खान ने बुधवार को खुद जामिया नगर थाने में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्‍हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि दिल्‍ली पुलिस दोनों विधायकों को तीस हजारी कोर्ट में पेश करेगी. अवलोकन करें :-- केजरीवाल के घर देर रात बैठक को लेकर आया जबरदस्त ट्विस्ट दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार एक नई मुस...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)