Skip to main content

मुख्य सचिव से मारपीट मामला: CM केजरीवाल के आवास पहुंची दिल्ली पुलिस, स्टाफ से पूछताछ

मुख्य सचिव से मारपीट मामला: CM केजरीवाल के आवास पहुंची दिल्ली पुलिस, स्टाफ से पूछताछ
मुख्‍य सचिव से मारपीट मामले में जांच के सिलसिले में
 दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
के आवास पर पहुंची.
(फोटो- ANI)
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. इस मामले की जांच के लिए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची. यहां दिल्ली पुलिस सीएम केजरीवाल के स्टॉफ से पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले में मुख्‍यमंत्री केजरीवाल से भी पूछताछ कर सकती है. पुलिस मुख्यमंत्री आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम पहलुओं को जांचा जा सके.
मेरे सामने अंशु प्रकाश से मारपीट हुई- वीके जैन
Image may contain: 4 people, people sitting, people standing and hat
केजरीवाल के आवास की जाँच करती पुलिस 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने शुक्रवार को दिल्‍ली की एक अदालत में दिए अपने बयान में कहा था कि 'उनके सामने मुख्‍य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट हुई थी'. बयान में उन्होंने कहा कि 'जिस वक्त अंशु प्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी, सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया वहीं मौजूद थे.' वहीं आम आदमी पार्टी(AAP) ने वीके जैन के बयान पर कहा कि 'पुलिस के दवाब में वीके जैन ने बयान बदला है.'
इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन अपने बयान से पलट गए। उन्होंने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि सीएस का चश्मा फर्श पर पड़ा था और दोनों (आरोपी) विधायक उन्हें पीट रहे थे।
पुलिस ने दोनों विधायकों के आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला दिया
- आप के दोनों विधायकों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने उनके आपराधिक रिकॉर्ड को आधार बनाया है। अमानतुल्लाह खान पर बारह और प्रकाश जारवाल पर चार मुकदमे हैं। पुलिस ने कोर्ट में दोनों को आदतन लड़ाई-झगड़ा करने वालों की कैटेगरी में रखकर जमानत मिलने में अड़ंगा लगा दिया।
- पुलिस की कोशिश है कि दोनों को रिमांड पर लेकर उनसे गहन पूछताछ की जाए, उनके बयानों को क्रॉस चेक किया जाए, ताकि चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री आवास पर हुई मारपीट के मामले की पूरी कड़ियों को जोड़ा जा सके।
अमानतुल्ला पर 12 केस दर्ज
- 1995 में अमानतुल्लाह के खिलाफ श्रीनिवास पुरी थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था, हालांकि इस केस में वह दो साल पहले कोर्ट से बरी हो चुके हैं। 2008 के दो केस में भी वह वर्ष 2013 और 2015 में आरोपों से बरी हो चुके हैं। बाकी के ग्यारह मुकदमे जामिया नगर थाने में दर्ज हैं। इनमें 2 केस तब के हैं, जब वे विधायक नहीं बने थे।
प्रकाश जारवाल पर चार केस
- देवली क्षेत्र से विधायक प्रकाश जारवाल पर संगम विहार, अम्बेडकर नगर और ग्रेटर कैलाश में चार केस दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना वाली रात बैठक में शामिल हुए सभी ग्यारह विधायकों की पहचान हो चुकी है। केस में किसी भी विधायक पर हाथ डालने से पहले पुलिस कानूनी सलाह लेकर हरेक कदम आगे बढ़ा रही है।
25 राज्यों के आईएएस विरोध में हुए एकजुट
- सीएम आवास में 19 फरवरी की रात 12 बजे सीएस अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में 25 राज्यों के आईएएस एसोसिएशन समर्थन में आ गए हैं। इनमें 19 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। वन, राजस्व, रेलवे सेवा अधिकारी एसोसिएशन भी साथ आए हैं, लेकिन अभी समाधान की पहल किसी तरफ से नहीं हुई है।
- वहीं, दिल्ली में अधिकारी और कर्मचारी हर रोज लंच टाइम एक मिनट का मौन रखकर विरोध जताएंगे। साथ ही काली पट्टी बांधकर भी विरोध प्रकट करेंगे।
- उनका कहना है कि जब तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं हो जाता या कोई समझौता नहीं होता, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
14 दिन की न्यायिक हिरासत पर हैं दोनों विधायक 
इस मामले में गुरुवार (22 फरवरी) को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने AAP विधायक प्रकाश जारवाल और अमानतुल्‍लाह खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था. अदालत ने साथ ही उनकी जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला शुक्रवार तक सुरक्षित रख लिया. अदालत ने बीते बुधवार को दोनों विधायकों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की थी. अदालत ने मुख्य सचिव से कथित हाथापाई को ‘‘बेहद संवेदनशील’’ मामला बताया था. मजिस्ट्रेट ने विधायकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ का दिल्ली पुलिस का अनुरोध ठुकरा दिया था और कहा था कि विधायक जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं और उनके पास से मामले से जुड़ी कोई चीज बरामद नहीं की जानी है जो पुलिस हिरासत का मूल उद्देश्य होता है. 
गृह मंत्री  निवास पर प्रदर्शन 
वहीँ दूसरी तरफ, दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के कथित मारपीट मामले में विधायक प्रकाश जरवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र गौतम और आम आदमी पार्टी (आप) के कई विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को तुगलक रोड और संसद मार्ग थाने ले जाया गया जहां से बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. 
‘आप’ नेता आशुतोष ने कहा कि ”राजनाथ सिंह के आवास के सामने प्रदर्शन का प्रयास कर रहे हमारे विधायकों को पुलिस ले गई जबकि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के सामने प्रदर्शन करने वाले बीजेपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई. इससे पहले दिल्ली के मुख्य सचिव से हाथापाई के मामले में गिरफ्तार आप विधायकों को बड़ा झटका लगा. दिल्ली की तीसहजारी अदालत ने आप विधायकों अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया. 
बुधवार को इनकी जमानत याचिका पर सुनवाई एक दिन के लिए टल गई थी. गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रकाश जारवाल को मंगलवार रात जबकि अमानतुल्ला खान को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था. इन दोनों पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट का आरोप है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन पर बयान बदलने का दबाव बनाया है.
‘आप’ के कुछ विधायकों पर प्रकाश के साथ हाथापाई करने का आरोप है. आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष और संजय सिंह ने दावा किया है कि यह दिल्ली में आप सरकार को अस्थिर करने की एक चाल है. आशुतोष ने उप राज्यपाल अनिल बैजल भी निशाना साधा और उन्हें ‘बीजेपी का एजेंट’ करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री इमरान हुसैन और दिल्ली डायलॉग आयोग के उपाध्यक्ष आशीष खेतान पर हमले की शिकायत करने और इसके सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद उन्होंने कार्रवाई नहीं की.
वीके जैन (रिटायर्ड आईएएस) दिल्ली के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं, जिन्हें बुधवार को दिल्ली पुलिस ने उनसे पूरे मामले में पूछताछ की थी. उनका काम मुख्यमंत्री की बैठक का समन्वय करना है. पुलिस ने बुधवार की सुबह उनके आवास से पूछताछ के लिए बुलाया था. मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने अपनी शिकायत में जैन के नाम का उल्लेख किया था.
जैन ने पुलिस के सामने यह माना था कि उनके सामने किसी तरह की मारपीट की घटना हुई थी. हालांकि पुलिस की तरफ से सरकारी वकील ने गुरुवार को जैन की ओर से दिए गए बयान को कोर्ट के सामने पेश किया, और कहा कि कि हमारे पास वीके जैन का 164 का स्टेटमेंट है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान ने घेरा हुआ था, उनके साथ मारपीट की और उसमें मुख्य सचिव का चश्मा भी गिर गया.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...