सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पक्ष और विपक्ष में जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ जहां केजरीवाल और चितंबरम के खिलाफ याचिका दायर की गई है तो वही दूसरी तरफ रक्षामंत्री ने अक्टूबर 6 को उत्तर प्रदेश के आगरा में अपने मन की बात भी कह दी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि किसी को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शंका व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे लोग देश के साथ वफादार नहीं हो सकते हैं। साभार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर अक्टूबर 5 को आगरा में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का सम्मान किया गया। इस मौके पर मंच से भाजपा नेताओं ने ऐलान किया कि ऑपरेशन में "सिर्फ 38 नहीं, करीब 200 आतंकी और पाकिस्तानी मारे गए।" पर्रिकर ने कहा कि वे अपने कार्यालय के सम्मान से बंधे हैं, मगर ”आप लोग जो भी हमारे लोगों ने बोला, वो मैंने बोला ऐसा ही मानें।” रा...