Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nitin gadkari

कुछ भी मुझे जो कहना है, मैं नागपुर में कहूंगा। -- प्रणब मुखर्जी

नागपुर में होने वाले आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर पूर्व राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी  ने कहा कि वे इसका जवाब नागपुर में देंगे। उन्होंने कहा कि वे इस मामले पर अभी कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। बता दें कि प्रणब मुखर्जी संघ के शिक्षा वर्ग के 25 दिनों से चल रहे कार्यक्रम के समापन में हिस्सा लेंगे। 7 जून को होने वाले इस आयोजन के लिए आरएसएस की तरफ से न्योता भेजा गया था जिसे पूर्व राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। कई लोगों ने इस बारे में पूछा पूर्व राष्ट्रपति ने एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे कई पत्र आए और कई लोगों ने फोन किया, लेकिन मैंने किसी का जवाब नहीं दिया है। जो कुछ भी मुझे जो कहना है, मैं नागपुर में कहूंगा।' कांग्रेस नेताओं ने उठाए थे सवाल कांग्रेस नेता जय राम रमेश और सीके जाफर शरीफ ने प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर कार्यक्रम में जाने के फैसले पर फिर से विचार करने को कहा था।  जयराम रमेश  ने बताया कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को लिखा कि उन जैसे विद्वान और सेक्युलर व्यक्ति को आरएसएस के साथ किसी तरह की नजदीकी नहीं दिखानी चाहिए। आरएसएस के कार्यक्रम...

संघ आतंकी संगठन नहीं, उसके कार्यक्रम में प्रणब के जाने पर हैरानी क्यों?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 7 जून को नागपुर में कार्यक्रम होना है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी  शामिल होने जा रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए तो भाजपा ने उसका जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी  ने मई 29 को कहा कि आरएसएस कोई पाकिस्तानी आतंकी संगठन नहीं है, ऐसे में उसके कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति के शामिल होने पर किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आरएसएस को घटिया संगठन बताते थे प्रणब दा- कांग्रेस कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "कांग्रेस नेता होने के नाते प्रणब दा ने कई बार आरएसएस के बारे में बात की। उनकी नजर में आरएसएस से घटिया और गंदी संस्था देश में कोई नहीं है। उन्होंने संस्था के भ्रष्टाचार के बारे में बताया। उनका कहना था कि इसे देश से बाहर फेंकना चाहिए। आरएसएस अगर ऐसी विचारधारा के अतिथि को बुला रहा है, इसका मतलब वह अब उनके विचारों से सहमत हो गया है।" दूसरी विचारधारा के लोगों से मिलने में कोई बुराई नहीं नितिन गडकरी ने कहा, "आरएसएस ने प्रणब मुखर्जी को न्योता भेजा, उन्होंने इसे स्वीकार किया। यह व्यक्तिगत है। देश में कोई रा...

मजीठिया, गडकरी के बाद सिब्बल से भी केजरीवाल ने मांगी माफी

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जिस तेजी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल माफ़ी मांगते नज़र आ रहे हैं, मेरे उन लेखों को सत्यापित कर रहे हैं, जो आम आदमी पार्टी गठन होने से अब तक लिखता रहा हूँ। वास्तव में इस पार्टी को राजनीतिक अखाड़े में उतारा था, मोदी लहर की हवा निकालने, लेकिन दिल्ली विधान सभा के सिवाए अपने आकाओं को ही नुकसान पहुँचाया।  फिर अपने आप को राजा हरिश्चंद्र सिद्ध कर एक दूसरे को आरोपित कर जनता को भ्रमित करने में व्यस्त रखने वाली आम आदमी पार्टी स्वयं आरोपों में घिरती गयी। लेकिन किसी पर ठोस कार्यवाही करने की बजाए उनको संरक्षण दिया जाता रहा। राशन कार्ड बनते रहे।  पंजाब के पूर्व मंत्री ब्रिकम सिंह मजीठिया से माफी मांगकर आपने ही लोगों के निशाने पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और वर्तमान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने खिलाफ दायर मानहानि मामले में अधिवक्ता अमित सिब्बल से माफी मांगी।  गडकरी को दिए अपने माफीनाम...

केजरीवाल ने फिर कहा 'सॉरी', अब नितिन गडकरी से मांगी माफी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का माफी मांगने का सिलसिला जारी है। केजरीवाल ने मानहानि मामले में सोमवार को केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नितिन गडकरी से माफी मांग ली। केजरीवाल और नितिन गडकरी ने सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चल रहे मानहानि के मामले को वापस लेने के लिए एक संयुक्त अर्जी दी। इससे पहले केजरीवाल पंजाब के पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया से माफी मांग चुके हैं। केजरीवाल ने मजीठिया पर नशे का कारोबार में शामिल होने के आरोप लगाए थे। दिल्ली के सीएम के माफी मांगने के बाद पंजाब की आप इकाई में उथल-पुथल मच गई है। केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा नेता के खिलाफ लगाए गए अप्रमाणित आरोपों पर उन्हें अफसोस है। केजरीवाल ने पत्र में लिखा, 'आपके खिलाफ मेरी कोई निजी लड़ाई नहीं है। इसके लिए मैं अफसोस प्रकट करता हूं। अब हमें इस घटना को पीछे छोड़ देना चाहिए और कोर्ट की कार्यवाही पर विराम लगाना चाहिए।' वहीं, आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के माफी मांगने पर सफाई दी है। आप पार्टी का कहना है कि मानहानि के मामलों में मुख्...

क्या मीडिया की बिकाऊ नीति का पर्दाफाश हो पाएगा?

ओडिसा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक कार्यक्रम को कवर करने के लिए कथित तौर मीडियाकर्मियों को 500-500 रुपए देने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा किया गया था। आयोजन स्थल पर मौजूद पत्रकार उस दौरान हैरान रह गए जब वहां मौजूद हर पत्रकार को पांच सौ रुपए का नोट दिया गया। हालांकि ओडिशा पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने अंगुल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों को कथित रूप से रिश्वत देने के प्रयास की जांच शुरू कर दी है। दरअसल मीडियाकर्मी अंगुल के दशहरा ग्राउंड में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेद्र प्रधान के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कथित रूप से मीडियाकर्मियों को प्रत्येक मीडिया किट में 500 रुपए का नोट दिया गया।  पत्रकारों ने यह भी बताया कि एनएचएआइ के अधिकारियों द्वारा ये मीडिया किट बांटी गईं थीं। हालांकि मीडियाकर्मियों ने इसका कड़ा विरोध किया। वहीं एक पत्रकार ने अंगुल थाने में शिकायत दर्ज भी कराई है। अंगुल के एसपी ब्रिजेश के र...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)