Skip to main content

केजरीवाल ने फिर कहा 'सॉरी', अब नितिन गडकरी से मांगी माफी

Image result for केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का माफी मांगने का सिलसिला जारी है। केजरीवाल ने मानहानि मामले में सोमवार को केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नितिन गडकरी से माफी मांग ली। केजरीवाल और नितिन गडकरी ने सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चल रहे मानहानि के मामले को वापस लेने के लिए एक संयुक्त अर्जी दी। इससे पहले केजरीवाल पंजाब के पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया से माफी मांग चुके हैं। केजरीवाल ने मजीठिया पर नशे का कारोबार में शामिल होने के आरोप लगाए थे। दिल्ली के सीएम के माफी मांगने के बाद पंजाब की आप इकाई में उथल-पुथल मच गई है।
केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा नेता के खिलाफ लगाए गए अप्रमाणित आरोपों पर उन्हें अफसोस है। केजरीवाल ने पत्र में लिखा, 'आपके खिलाफ मेरी कोई निजी लड़ाई नहीं है। इसके लिए मैं अफसोस प्रकट करता हूं। अब हमें इस घटना को पीछे छोड़ देना चाहिए और कोर्ट की कार्यवाही पर विराम लगाना चाहिए।' वहीं, आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के माफी मांगने पर सफाई दी है। आप पार्टी का कहना है कि मानहानि के मामलों में मुख्यमंत्री का काफी वक्त जाया होता है। वह इन मामलों में होने वाली वक्त की बर्बादी को रोकना चाहते हैं और अपना ध्यान दिल्ली के विकास कार्यों पर लगाना चाहते हैं। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भारत के सर्वाधिक भ्रष्ट लोगों की सूची में नितिन गडकरी के शामिल होने की बात कही थी। इस टिप्पणी से नाराज होकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने उन पर मानहानि का केस दायर कर दिया था। आप संयोजक ने पत्र में लिखा, 'मेरी आपसे कोई निजी रंजिश नहीं है। पूर्व में दिए अपने बयान के लिए अफसोस जाहिर करता हूं।' फिलहाल केजरीवाल पर दिल्ली की एक अदालत में अरुण जेटली पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण भी मानहानि का केस चल रहा है। 
अवलोकन करें:--
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार अकाली सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने पर...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लिखित में माफ.....
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक केजरीवाल ने कपिल सिब्बल और उनके बेटे अमित सिब्बल से भी अपने बयान के लिए खेद प्रकट किया है। बता दें कि केजरीवाल ने 2013 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित सिब्बल पर 'निजी लाभ के लिए शक्तियों के दुरुपयोग' का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह ऐसे समय में एक दूरसंचार कंपनी की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय में पेश हुए, जब उनके पिता कपिल सिब्बल केंद्रीय संचार मंत्री थे। 
केजरीवाल के मजीठिया से माफी मांगने से आप की पंजाब इकाई में उथल-पुथल मच गई और पंजाब आप के अध्यक्ष भगवंत मान एवं सह अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अपने- अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। आप को एक और झटका देते हुए राज्य में उसके सहयोगी दल लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) ने उसके साथ अपना गठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी। एलआईपी नेता और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा, 'हमने आप के साथ अपना गठबंधन तोड़ने की घोषणा की है। हम उस पार्टी के साथ नहीं जुड़ सकते जिसके मुख्य नेता ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगकर निरीह तरीके से आत्मसमर्पण कर दिया।' पंजाब आप के नेताओं ने भी कहा कि वे अब इन आरोपों का सामना कर रहे हैं कि क्या केजरीवाल ने मानहानि के मामले में मजीठिया से माफी मांगकर अकाली दल के साथ समझौता कर लिया है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...