उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में छापा मारकर कक्षाओं में रखी गई 45 लाख रुपये की कुल 600 पेटी अवैध शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दो वाहन भी जब्त किए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिसंबर 17 की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगंज सरैया स्थित बाबा टेनी मौर्य इंटर कॉलेज पर छापा मारा। वहां कॉलेज के एक कक्ष में भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब की बोतलें रखी हुई थीं। पुलिस ने मौके से कुल 600 पेटी अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी महेश को गिरफ्तार किया गया है। वह नारायणपुर छावनी लाइन का निवासी है। उससे पूछताछ की जा रही है। कॉलेज परिसर से दो लग्जरी टाटा सफारी व जाइलो महिंद्रा गाड़ियां भी बरामद हुईं, जिनका इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए किया जाता था। बताया गया है कि कॉलेज सपा नेता अरविंद कुशवाहा का है। जो सिद्ध करता है कि समाजवादी पार्टी कानून व्यवस्था का किस कदर मजाक बना रखा था और असामाजिक तत्व मौजमस्ती कर रहे थे। स्कूल-कॉलेज जहाँ छात्र/छात्राओं को शिक्षा प्रदा...