क्या बिग बॉस शो लवजिहाद फैलाने का एक माध्यम है? मनोरंजन के नाम पर संस्कृति पर सुनियोजित हमला; चद्दर में चुम्मा-चाटी से कैमरे पर लिपलाॅक
आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का लिपलाॅक फैमिली कंटेंट के नाम पर अब तक बिग-बॉस में लड़ाई-झगड़ों को दिखाना गाली-गलौच करना आम बात थी। वहीं किसी का चोरी-छिपे कोने में जाकर या चद्दर के अंदर किस कर लेना सेंसेशन हो जाता था। लेकिन अब बिग-बॉस का कंटेंट बदल गया है। टीआरपी के लिए शो में खुलेआम स्मूच हो रहा है वो भी टास्क के नाम पर। हाल में कंटेस्टेंट जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी के साथ लिपलॉक किया और सरेआम कैमरे पर ये भी कह दिया कि आकांक्षा बहुत बुरा किस करती हैं। जैद जहाँ एक मॉडल हैं। वहीं आकांक्षा पुरी भी टीवी एक्ट्रेस हैं। कुछ समय पहले वह राहुल गाँधी की भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गाँधी का हाथ थामकर चलने की वजह से चर्चा में आई थीं। उससे पहले उन्हें मीका सिंह के साथ शादी करने की खबरों के कारण खबरों में देखा गया था। इसके अलावा आकांक्षा को बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ रिलेशन की वजह से जाना ग...