बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने पड़ोसी केतन कक्कड़ (ketan Kakkad) के साथ विवाद के बाद उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था। अब मुंबई की सत्र अदालत (Mumbai Civil Court) ने एक्टर को झटका देते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि पनवेल फॉर्म हाउस में केतन कक्कड़ ने जो भी आरोप लगाए थे, वो सही हैं। ऐसे सबूत हैं जो कि सलमान के खिलाफ अवैध अतिक्रमण और फॉरेस्ट एक्ट के उल्लंघन के दावों को साबित करते हैं। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायधीश एएच लड्ढा ने की। जज ने 50 पन्ने के अपने आदेश में केतन कक्कड़ के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करने की सलमान खान की माँग को खारिज कर दिया। अदालत ने पाया कि कक्कड़ ने ऐसे दस्तावेजों को पेश करते हुए पुष्टि की थी कि सलमान ने उन्हें अपनी जमीन पर आने से रोक दिया था। कोर्ट ने तर्क दिया, “प्रतिवादी (कक्कड़) ने तर्क दिया कि वो वादी (खान) द्वारा किए गए अवैध कार्यों में एक व्हिसिलब्लोअर हैं और उसी के समर्थन में डॉक्यूमेंटेड कंटेंट बनाने के बाद उचित सावधानी के साथ जनहित में ये आरोप लगाए हैं। इसलिए प्रारंभिक चरण में मुझे लगता है कि प्रतिवादी की दल...