Skip to main content

फार्म हाउस में कई फिल्म स्टार्स की लाशें दफन?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने पड़ोसी केतन कक्कड़ (ketan Kakkad) के साथ विवाद के बाद उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था। अब मुंबई की सत्र अदालत (Mumbai Civil Court) ने एक्टर को झटका देते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि पनवेल फॉर्म हाउस में केतन कक्कड़ ने जो भी आरोप लगाए थे, वो सही हैं। ऐसे सबूत हैं जो कि सलमान के खिलाफ अवैध अतिक्रमण और फॉरेस्ट एक्ट के उल्लंघन के दावों को साबित करते हैं।

मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायधीश एएच लड्ढा ने की। जज ने 50 पन्ने के अपने आदेश में केतन कक्कड़ के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करने की सलमान खान की माँग को खारिज कर दिया। अदालत ने पाया कि कक्कड़ ने ऐसे दस्तावेजों को पेश करते हुए पुष्टि की थी कि सलमान ने उन्हें अपनी जमीन पर आने से रोक दिया था। कोर्ट ने तर्क दिया, “प्रतिवादी (कक्कड़) ने तर्क दिया कि वो वादी (खान) द्वारा किए गए अवैध कार्यों में एक व्हिसिलब्लोअर हैं और उसी के समर्थन में डॉक्यूमेंटेड कंटेंट बनाने के बाद उचित सावधानी के साथ जनहित में ये आरोप लगाए हैं। इसलिए प्रारंभिक चरण में मुझे लगता है कि प्रतिवादी की दलील वादी के प्रथम दृष्टया मामले की तुलना में अधिक संभावित है।”

कोर्ट ने इसी को आधार बनाकर अपना अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “चूँकि वादी (खान) यह समझाने में विफल रहा है कि यह उससे कैसे संबंधित है और प्रतिवादी (कक्कड़) ने उचित दलील दी, जो प्रथम दृष्टया साक्ष्यों द्वारा समर्थित है, इसलिए मैं निषेधाज्ञा देने के लिए इच्छुक नहीं हूँ।”

महाराष्ट्र के पनवेल में सलमान खान का फॉर्म हाउस है। इसी के बगल में कक्कड़ का भी एक प्लॉट है। उनका आरोप है कि प्लॉट तक जाने के रास्ते को अभिनेता ने ब्लॉक कर दिया है।

हाल ही में सलमान खान के वकील प्रदीप गाँधी ने अदालत को बताते हुए कहा था कि केतन ने सलमान पर आरोप लगाया है कि सलमान ‘डी गैंग के फ्रंट मैन’ हैं। सलमान के धर्म पर टिप्पणी की। उन्हें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं का करीबी बताया। यह भी दावा किया कि सलमान बच्चों की तस्करी में शामिल हैं और उनके फार्म हाउस में कई फिल्म स्टार्स की लाशें दफन हैं। इसके साथ ही सलमान के वकील ने सभी आरोपों को खारिज किया था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...