Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ramshankar vidyarthi

महिलाएं शरीर की बनावट के हिसाब से पहनें कपड़े, ताकि ना दिखे अश्लीलता--रामशंकर विद्यार्थी, सपा नेता

आए दिन कोई ना कोई नेता इस तरह के बयान देता है जो कि उन्हें सुर्खियों में ला देता है। कई नेता महिलाओं के पहनावे पर भी टिप्पणी करने से बाज नहीं आते हैं। यहां तक कि रेप जैसी घटनाओं के लिए उनके पहनावे तक को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। समाजवादी पार्टी के नेता रामशंकर विद्यार्थी ने भी अब ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने भी रेप के लिए महिलाओं के कपड़ों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही नाबालिगों को मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। रामशंकर विद्यार्थी ने कहा, 'महिला और पुरुष की बनावट ऐसी दी है कि उसी हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए, जिससे अश्लीलता ना दिखे। रेप तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक अश्लीलता पर पाबंदी नहीं लगेगी। इसके लिए नाबालिगों के हाथों से मोबाइल पर प्रतिबंध लगाना पड़ेगा।'  सपा नेता ने इंटरनेट को भी रेप के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के हाथ में मोबाइल रहे कोई बात नहीं, लेकिन नेट पहुंचने का कारण। उस पर जो अंग प्रदर्शन हो रहे हैं, ये भी उसके कारण है। स्मरण हो, कुछ समय पूर्व, इसी पार्टी के तत्कालीन प्रमुख मुलायम सिंह ने कहा था कि "बच्चों से गलती हो...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)