नये साल के पहले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर अब तक का सबसे बड़ा जुबानी हमला बोला है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि पिछले पंद्रह सालों में अमेरिका ने मूर्खतापूर्ण तरीके से पाकिस्तान को 33 बिलियन डॉलर की मदद की है और उसके बदले में पाकिस्तान ने उसके साथ झूठ औऱ छल कपट दिया है. पाकिस्तान अमेरिका के नेताओं को मूर्ख समझता है. पाकिस्तान आंतकियों को सुरक्षित पनाह देता है जिसे अमेरिका अफगानिस्तान में ढ़ूंढता है. अब और मदद नहीं. पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त 2017 माह में नई अमेरिकी नीति की घोषणा की थी, जिसमें पाकिस्तान में सक्रिय एक संबद्ध समूह, अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क को हराने का जिक्र किया गया था. ट्रंप ने उस वक्त कहा था कि 'पाकिस्तान ने आतंक, हिंसा और अव्यवस्था के एजेंटों को अपने यहां शरण दे रखी है' और कसम खाई कि प्रशासन इस देश के खिलाफ और अधिक कठोरता दिखाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस महीने (दिसंबर, 2017) अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की घोषणा करते हुए पाकिस्तान की ज...