बिना किसी सम्पादन किए जनसत्ता ऑनलाइन पर प्रकाशित समाचार को प्रस्तुत किया जा रहा है। जिस तरह एज़ाज़ खान द्वारा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भरी सभा में अपमानित किया जा रहा है, कार्यवाही होने पर जितने भी धर्म-निरपेक्ष और मानव अधिकार है, देखना किस तरह विधवा विलाप शुरू करेंगे ,अभी तक सब चुप्पी साधे हुए हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिग बॉस से मशहूर हुए बॉलीवुड एक्टर एजाज खान का है। वीडियो में एजाज खान और भारतीय जनता पार्टी की महिला मेयर के बीच मंच पर डिबेट दिखाया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि एक्टर ऐजाज खान ने बीजेपी मेयर की बोलती बंद कर दी। आपको बता दें कि एजाज खान टीवी रियालिटी शो बिग बॉस के सातवें सीजन में नजर आए थे। एजाज इस शो के विनर तो नहीं बने थे लेकिन अपनी हाजिर जवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो के होस्ट सलमान खान भी एजाज खान की जमकर तारीफें करते थे। पिछले कुछ दिनों से एजाज सोशल मीडिया पर बीजेपी की सरकार के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी क...