Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Delhi Chief Secretary

मुख्य सचिव मारपीट केस : केजरीवाल और सिसोदिया समेत 13 के खिलाफ चार्जशीट दायर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले चार्जशीट दायर कर दी है।  एडिशनल डीसीपी, हरिंदर सिंह ने कहा कि हमने आपराधिक षड्यंत्र के लिए चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। अगर ये सभी आरोप कोर्ट में साबित हो जाते हैं तो केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। चार्जशीट में लिखा गया है कि अंशु प्रकाश को साजिश के तहत रात में बुलाया गया और विधायकों द्वारा उनकी पिटाई कराई गई। इसके अलावा अफसरों पर आप के विज्ञापन के लिए बजट क्लियर करने का दबाव बनाया गया। इसमें हैरान कर देने वाली बात ये है कि केस में केजरीवाल के 2 करीबी गवाह बन गए। केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार और सलाहकार वीके जैन ने उनके खिलाफ गवाही दी। कुल 20-25 गवाहों से पुलिस ने पूछताछ की।  एडिशनल डीसीपी, हरिंदर सिंह ने कहा, 'हमने केस में 6 महीने तक जांच की, जिसके आधार पर सबूत एकत्र किए गए। जब हमने पर्याप्त सबूत एकत्र कर लिए, उसके बाद ये चार्जशीट फाइल की गई।' ...

दिल्ली सरकार का धरना: अफसरों ने झूठे दावे गिनाए तो नरम पड़े केजरी

सत्येंद्र जैन को लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  आईएएस अफसरों की कथित हड़ताल खत्म करवाने के नाम पर आठ दिन से धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल रविवार रात झुक गए। केजरीवाल ने ट्वीट करके अफसरों को सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि वे मेरे परिवार का हिस्सा हैं। इससे पहले आईएएस अधिकारियों की एसोसिएशन ने सात मुद्दों पर काम गिनाकर हड़ताल के दावे झूठे बताए थे। इसके चार घंटे के अंदर ही केजरीवाल नरम पड़ गए। अधिकारियों ने इसे एक अच्छी पहल बताया और एसोसिएशन की बैठक में फैसला लेने की बात कही। उधर, 12 जून से हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जून 17 देर रात तबियत बिगड़ गई। उन्हें उन्हें लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। केजरीवाल और उनके 3 मंत्री राज निवास के गेस्ट रूम में धरने पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के भूख हड़ताल पर होने को लेकर सवाल उठे थे। दरअसल, धरने के दौरान उनका डॉक्टरों की एक टीम हर दिन वजन ले रही थी। हड़ताल के तीसरे दिन गुरुवार शाम को उनका वजन 80.3 किलोग्राम था। अगले ही दिन दोपहर में उनका वजन 81...

मुख्य सचिव पिटाईः 125 सवालों से भड़के मनीष सिसोदिया

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसुलूकी व मारपीट मामले में पुलिस पूछताछ के बाद  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बयान जारी कर इसे दबाव का पर्याय बताया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस की कोई गलती नहीं है। उस पर दबाव है कि किसी तरह हमें फंसाए। उन्होंने कहा कि वह आगे भी पुलिस को सहयोग करेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी है, राशन माफिया, प्राइवेट स्कूल माफिया, बिजली माफिया और टैंकर माफिया के खिलाफ संघर्ष चल रहा है। इससे जिन बेईमानों के धंधे बंद हुए हैं, उनमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही लोग शामिल हैं। ऐसे यह दोनों पार्टियां आप सरकार के खिलाफ समय-समय पर षड्यंत्र रचती रहती हैं। केंद्र सरकार और उपराज्यपाल ने तमाम एजेंसियों को हमारे पीछे लगा रखा है। न जाने कितने फर्जी केस हमारे मंत्रियों और विधायकों पर किए हुए हैं, लेकिन एक-एक करके सभी केस कोर्ट में खारिज हो रहे हैं। यह फर्जी केस भी कोर्ट में खारिज हो जाएगा। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी व मारपीट मामले में उत्तरी जिला पुलिस ने शुक्रवार शाम उपमुख्यमंत्री म...

अफसरों ने कहा-लिखित में माफी मांगें केजरीवाल

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  कहावत है "सियासत के हमाम में सारे नेता नंगे", गलत नहीं, बल्कि आज तक समस्त नेता इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।  दिल्ली मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल प्रारम्भ से ही "Hit & Run" नीति अपनाते हुए, एक-दूसरे पर आरोप लगा कर जनता को भ्रमित करते रहे हैं। लेकिन किसी ने नकेल डालने का प्रयास नहीं किया। ऐसा नहीं है, कि प्रयास नहीं हुए, वर्तमान सरकार के कुछ नेताओं ने जो मानहानि आदि के केस दर्ज कर, अंकुश लगाने का प्रयास किया, वह किसी ऊंट के मुँह में जीरे के समान ही रहा। क्योकि दो-तीन पेशियों उपरान्त नेता के घर जाकर बंद कमरे में माफ़ी माँग मसले को रफा-दफा करवाने में सफल रहे। किसी भी नेता ने सार्वजानिक रूप से माफ़ी मंगवाने का प्रयास नहीं किया। यदि ऐसा किया होता, "थप्पड़ काण्ड" नहीं होता। क्योकि जो मुख्यमन्त्री अपने राज्य के मुख्य सचिव को बेइज्जत  कर सकता हो, उसके आगे अन्य अधिकारी के अलावा, आम जनता क्या चीज़ है। और मूर्ख जनता इस पार्टी को वोट देकर इस पार्टी के हौंसले बुलंद करती रहेगी।  लेकिन जो काम कोई नेता नहीं कर पाया, उसे आईएएस ज...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)