एडिशनल डीसीपी, हरिंदर सिंह ने कहा कि हमने आपराधिक षड्यंत्र के लिए चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। अगर ये सभी आरोप कोर्ट में साबित हो जाते हैं तो केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।
चार्जशीट में लिखा गया है कि अंशु प्रकाश को साजिश के तहत रात में बुलाया गया और विधायकों द्वारा उनकी पिटाई कराई गई। इसके अलावा अफसरों पर आप के विज्ञापन के लिए बजट क्लियर करने का दबाव बनाया गया। इसमें हैरान कर देने वाली बात ये है कि केस में केजरीवाल के 2 करीबी गवाह बन गए।
केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार और सलाहकार वीके जैन ने उनके खिलाफ गवाही दी। कुल 20-25 गवाहों से पुलिस ने पूछताछ की।
एडिशनल डीसीपी, हरिंदर सिंह ने कहा, 'हमने केस में 6 महीने तक जांच की, जिसके आधार पर सबूत एकत्र किए गए। जब हमने पर्याप्त सबूत एकत्र कर लिए, उसके बाद ये चार्जशीट फाइल की गई।'
Delhi CM Arvind Kejriwal, Deputy CM Manish Sisodia and 11 other MLAs have been named accused in the alleged assault case of Delhi Chief Secretary Anshu Prakash. Delhi's Patiala House Court will take cognizance on August 25.
अवलोकन करें:--
ये है पूरा मामला
17 फरवरी 2018 को दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर मुख्य सचिव के साथ मीटिंग थी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप के दो विधायकों ने अंशू प्रकाश से मारपीट की थी। विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल जेल भी काट चुके हैं। लेकिन पार्टी ने इन आरोपों से इनकार करती रही है।
अंशु प्रकाश की शिकायत पर 20 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि उन्हें 19 फरवरी की रात मुख्यमंत्री के आवास पर केजरीवाल की मौजूदगी में आप विधायकों द्वारा पीटा गया था।
हालांकि आम आदमी पार्टी ने इसे केंद्र सरकार की साजिश का हिस्सा करार दिया है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं के करीबी रहे प्रकाश को दिल्ली सरकार को अस्थिर करने की योजना के साथ दिल्ली में तैनात किया गया था।

Comments