आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ में तन्वी सेठ पासपोर्ट विवाद के चश्मदीद कुलदीप सिंह के अपहरण की कोशिश की गई है. चश्मदीद कुलदीप सिंह का दावा हैै कि उनकी किडनैपिंग की कोशिश की गई. कुलदीप सिंह का दावा है कि लखनऊ से तीन लोग उन्हें स्कॉर्पियो कार में नेपाल बॉर्डर की ओर ले जा रहे थे, लेकिन लखीमपुर में मौका देखकर वो भागने में कामयाब रहे. कुलदीप सिंह फिलहाल लखीमपुर में हैं. कुलदीप के मुताबिक, उन्होंने लखीमपुर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है. कुलदीप सिंह ने ये भी कहा कि वो लखनऊ में लौटकर FIR दर्ज कराएंगे. वहीं लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने पूरे मामले की जांच करने की बात कही है. लखनऊ पासपोर्ट विवाद में कुलदीप सिंह चश्मदीद है. शनिवार को वह इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला था. लेकिन, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही उसे किडनैप कर लिया गया. विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने इस मामले की जांज LIU से कराने के निर्देश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, तन्वी सेठ ने जो दस्तावेज जमा की थी, उसकी जांच की जाएगी. फिलहाल, तन्वी सेठ को पासपोर्ट दे दिए गए हैं. आरोपी अधिकारी का ट्रांसफर भ...