आर.बी.एल.निगम पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान ही नहीं उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह का रिश्ता भी बड़े खानदान से है। अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना ने मशहूर लेखक खुशवंत सिंह के भतीजे शविंदर सिंह से शादी की थी, हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और जल्दी ही दोनों का तलाक हो गया। रुखसाना और शविंदर की बेटी हैं एक्ट्रेस अमृता सिंह। कुछ दिनों से रुखसाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्यों सैफ अली खान की सास रहीं रुखसाना इन दिनों चर्चा में हैं। 25 जून 1975 को देश में इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल की घोषणा की। उस दौरान उनके बेटे संजय गांधी की करीबी रहीं रुखसाना की ताकत भी बढ़ गई थी। इसका जिक्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रशीद किदवई ने इपनी किताब ’24 अकबर रोड’ में किया है। किताब के अनुसार रुखसाना संजय गांधी के साथ मिलकर काम कर रही थीं और समाजसेविका के तौर पर पहचानी जाती थीं। हालांकि रुखसाना को संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी, इंदिरा गांधी और यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंबिका समेत दूसरे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं...