2017 में पूर्व उप राष्ट्रपति के पद से हटने के बाद एक बार फिर हामिद अंसारी ने अपने विदाई समारोह के भाषण को याद दिलाया है। इस दौरान हामिद ने मुस्लिमों के प्रति असहजता के मुद्दे को उठाया था। तो वहीं मोदी ने इसको ध्यान नहीं दिया जिसके बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बोला की पीएम का भाषण नियम अनुसार नहीं था। तो वहीं अंसारी के बयान को इस सभा के हिसाब से भटकाव बताया। 10 अगस्त 2017 को पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सभी लोगों की मौजूदगी में नियमानुसार अपने पद के कार्यकाल खत्म होने पर विदाई ली थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वहां मौजूद थे और उन्होंने हामिद के कार्यकाल को याद करते हुए उनको बेहतर नेता बताया। साथ ही पीएम ने हामिद के ख़ास मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए अपने दिल की बात साझा की थी। इसके बाद हामिद ने अपने भाषण में मुस्लमानों के प्रति असहजता को दर्शाया और कई अहम मुद्दों पर बात की जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। कई लोगों ने जहां अंसारी की बात को सभा से भटकाव बताया तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी बातों को स्वीकारा और सही बताया। इस म...