प्रतीकात्मक हाल ही में अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने एक पोर्न फिल्म बनाने वाले रैकेट का खुलासा किया था। इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और एक महिला को इसके चंगुल से छुड़ाया गया था। अब इस प्रकरण में एक और खुलासा हुआ है, 21 साल की मॉडल ने आरोप लगाया है कि इस गैंग ने उसका भी शोषण किया था। अब तक इस मामले में दो महिलाएँ शिकायत कर चुकी हैं, यह तीसरा मामला है। तीनों महिलाओं ने यास्मीन बेग खान (रोवा) नाम की महिला पर आरोप लगाया है। 9 फरवरी 2021 को अपराध शाखा ने यास्मीन के पति दीपांकर पारितोष ख़ासनवीस को गिरफ्त...