Skip to main content

Posts

Showing posts with the label actor

फिल्म में काम देने का किया वादा, ड्रग्स देकर दुबई में किया यौन शोषण: अब मलयाली हीरो निविन पॉली के खिलाफ रेप का केस दर्ज

एक्टर निविन पॉली पर लगा यौन शोषण का इल्जाम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के एक और एक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। एक्टर का नाम निविन पॉली है। निविन के खिलाफ केरल के एर्नाकुलम स्थित ओन्नुकल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। उनके अलावा पीड़िता ने एक महिला समेत अन्य लोगों का नाम भी शिकायत में दिया है। निविन केस में छठे आरोपित हैं। पीड़िता के अनुसार, उनके साथ दुबई में दुष्कर्म हुआ था। वहीं एक्टर के मुताबिक सारे आरोप निराधार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह सबसे पहले आरोपित महिला श्रेया के संपर्क में आई थी, जिसने उन्हें यूरोप में केयरगिवर की नौकरी देने का वादा किया था। हालाँकि पीड़िता ने वो नौकरी नहीं की। बाद में महिला ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया। इसके बाद ड्रग्स देकर उनका यौन शोषण हुआ। pic.twitter.com/7WlEj6xt1N — Nivin Pauly (@NivinOfficial) September 3, 2024 महिला के मुताबिक, उनके साथ गलत करने वाले 6 लोग थे। इन सबने अलग-अलग मौकों पर उनके साथ कुछ न कुछ किया। पुलिस ने 40 वर्षीय पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद एक्टर और अन्य 5 (एके सुनील, श्रेय...

जूनियर आर्टिस्ट की अश्लील तस्वीरें क्लिक कर ब्लैकमेल कर रहा था ‘पुष्पा’ का एक्टर जगदीश

जूनियर महिला कलाकार की खुदकुशी के बाद पुष्पा फेम एक्टर जगदीश ने कबूला ब्लैकमेल करने का जुर्म (साभार: navbharattimes.in) फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का किरदार निभाने वाले एक्टर जगदीश ने अपनी जूनियर आर्टिस्ट को आत्महत्या के लिए उकसाने का जुर्म कबूल कर लिया है। इस जूनियर महिला कलाकार ने 29 नवंबर, 2023 को फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका के पिता ने एक्टर जगदीश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसे लेकर आरोपित एक्टर जगदीश को 6 दिसंबर, 2023 को हिरासत में ले लिया था। एक्टर जगदीश पर आरोप लगा था कि उसने अपनी इस जूनियर महिला कलाकार को उसकी प्राइवेट फोटो को लेकर ब्लैकमेल किया था और खुदकुशी के लिए उकसाया था।  पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान एक्टर जगदीश के सामने आखिरकार अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि जिस जूनियर कलाकार ने उनकी ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी की थी वो पहले उनकी करीबी रही थीं। जाँच में भी सामने आया था कि एक्टर जगदीश ने मृतका को ब्लैकमेल किया था और उसी से परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। जाँच में खुलासा हुआ है कि जगदीश ने चोरी से किसी और...

‘हीरो के साथ सोना होगा, तब मिलेगा काम’: किश्वर मर्चेंट का खुलासा

अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में ‘कास्टिंग काउच’ को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के दौरान उन्हें एक अभिनेता के साथ सोने को कहा गया था। एक बड़े फिल्म निर्माता और एक बड़े अभिनेता के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला था, लेकिन इन कारणों से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी। ‘भेजा फ्राई 2’ और ‘हम तुम और शबाना’ फिल्म की अभिनेत्री फ़िलहाल अपनी प्रेगनेंसी के दौर से गुजर रही हैं। 40 वर्ष की उम्र में पहली बार माँ बनने जा रहीं किश्वर मर्चेंट ने कहा कि वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपनी माँ के साथ एक बैठक के लिए गई थीं। वहीं उन्हें बताया कि फिल्म में काम करने के लिए उन्हें इसके हीरो के साथ सोना पड़ेगा। बकौल किश्वर मर्चेंट, उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और चुपचाप वहाँ से लौट गईं। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा नहीं कहूँगी कि ये बहुत होता है या सामान्य है। इंडस्ट्री बदनाम है लेकिन हर इंडस्ट्री में ये चीज होती है।”                                               ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)