Skip to main content

जूनियर आर्टिस्ट की अश्लील तस्वीरें क्लिक कर ब्लैकमेल कर रहा था ‘पुष्पा’ का एक्टर जगदीश

जूनियर महिला कलाकार की खुदकुशी के बाद पुष्पा फेम एक्टर जगदीश ने कबूला ब्लैकमेल करने का जुर्म (साभार: navbharattimes.in)
फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का किरदार निभाने वाले एक्टर जगदीश ने अपनी जूनियर आर्टिस्ट को आत्महत्या के लिए उकसाने का जुर्म कबूल कर लिया है। इस जूनियर महिला कलाकार ने 29 नवंबर, 2023 को फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

मृतका के पिता ने एक्टर जगदीश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसे लेकर आरोपित एक्टर जगदीश को 6 दिसंबर, 2023 को हिरासत में ले लिया था। एक्टर जगदीश पर आरोप लगा था कि उसने अपनी इस जूनियर महिला कलाकार को उसकी प्राइवेट फोटो को लेकर ब्लैकमेल किया था और खुदकुशी के लिए उकसाया था।

 पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान एक्टर जगदीश के सामने आखिरकार अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि जिस जूनियर कलाकार ने उनकी ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी की थी वो पहले उनकी करीबी रही थीं।

जाँच में भी सामने आया था कि एक्टर जगदीश ने मृतका को ब्लैकमेल किया था और उसी से परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। जाँच में खुलासा हुआ है कि जगदीश ने चोरी से किसी और पुरुष के साथ इसे लेकर ही वह मृतका को ब्लैकमेल कर रहा था। जगदीश ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसने गलत इरादे से इस जूनियर आर्टिस्ट की तस्वीरें ली थी। उसने ये भी स्वीकार किया कि उसने मृतका को इन तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की भी धमकी दी थी।मृतका जूनियर महिला कलाकार की फोटो खींच ली थी।

आरोपित ने पुलिस को ये भी बताया कि उसे मृतका को किसी दूसरे पुरुष के साथ होना बर्दाश्त नहीं होता था। उसे जलन होती थी कि मृतका किसी ओर से प्यार करती थी। जगदीश ने ये भी बताया कि वो मृतका को 5 साल से पहले से जानता था और ‘पुष्पा’ के हिट होने के बाद दोनों अलग हो गए थे।

आरोपित एक्टर ने पुलिस के सामने ये भी कबूला कि वो उसके खुद को पूरी तरह से अलग नहीं कर पाए थे। इस वजह से ही चिढ़ और जलन की वजह से हाल ही में उसने मृतका को ब्लैकमेल करना शुरू किया था।

एक्टर जगदीश पर जूनियर आर्टिस्ट की खुदकुशी का आरोप लगते ही पुंजागुट्टा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें 14 दिनों के लिए रिमांड में भेजने के निर्देश जारी किए थे और चंचलगुडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। हालाँकि, रिमांड के 14 दिन पूरे होने से पहले ही आरोपित एक्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपित एक्टर ने साल 2018 में फिल्म ‘निरुद्योगा नातुलु’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद साल 2019 में आई फिल्म ‘मल्लेशम’ और 2020 की फिल्म ‘पलासा 1978’ में भी उन्होंने अभिनय किया। आरोपित एक्टर साल 2021 में आई ‘पुष्पा: द राइज’ में केशव के किरदार से मशहूर हुए। खबरें चल रही थीं कि वो ‘पुष्पा: द रूल’ में भी अभिनय करने जा रहे हैं।


Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...