Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #OTT

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है Prime Video के वैचारिक एजेंडे की कहानी

               OTT में हिंदुओं को खलनायक दिखाने का चलन (फोटो साभार:अमेजन प्राइम/इंडियन एक्सप्रेस) हाल के वर्षों में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म लगातार रचनात्मक स्वतंत्रता (creative liberty) की आड़ में भारतीय कहानियों में हिंदू-विरोधी और विभाजनकारी रंग भरते रहे हैं। बॉलीवुड की उस पुरानी प्रवृत्ति को आगे बढ़ाते हुए जिसमें तिलक लगाने वाले, धार्मिक और ऊँची जाति के हिंदुओं को अक्सर खलनायक दिखाया जाता है, कई OTT शो वास्तविक घटनाओं को अलग नजरिए से पेश करते हैं। OTT शोज भी वास्तविक घटनाओं को दलित पीड़ितता, मुस्लिमों की अच्छाई और हिंदुओं के उपहास वाले विकृत नजरिए से पेश करते हैं। Amazon Prime Video की नई ओरिजिनल सीरीज ‘राख’ (Raakh) को लेकर भी विरोध हो रहा है। इस पर 1978 के गीता और संजय चोपड़ा अपहरण व हत्या मामले जिसे रंगा-बिल्ला केस के नाम से जाना जाता है में झूठी जातिगत उत्पीड़न की कहानी जोड़ने का आरोप है। प्रमुख किरदारों की जाति और धर्म बदले गए, ऊँची जाति के हिंदुओं की जगह दलित और मुस्लिम, असली सिख रंगा-बिल्ला को हि...

"हमने चूड़ियाँ नहीं पहनी, केस करेंगे" : बिग बॉस का झगड़ा अब कानूनी लड़ाई की धमकी तक पहुँचा: बोली विशाल पांडे की बहन

                   विशाल पांडे की बहन ने दी अरमान मलिक को केस की धमकी (फोटो: Pinkvilla, news18) बिग बॉस ओटीटी 3 सीजन में अरमान मलिक द्वारा विशाल पांडे को थप्पड़ मारने का मामला शांत नहीं हुआ है। बिग बॉस के अंदर भले ही सबने इस मामले को स्पेशल केस कहकर अरमान को बेघर होने से बचा लिया हो, मगर हकीकत यह है कि बिग बॉस के बाहर अरमान का खूब विरोध हो रहा है। अब इसी क्रम में विशाल पांडे की बहन नेता पांडे ने एक इंटरव्यू में कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। नेहा ने यह इंटरव्यू न्यूज 18 शोशा को दिया। अपने इंटरव्यू में उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कह- “मुझे लगता है कि अरमान को बेघर किया जाना चाहिए वरना औरों को बहुत गलत संदेश जाएगा। अगले सीजन में तो लोग और भी ज्यादा वायलेंट हो जाएँगे। अरमान को बेघर ही किया जाना चाहिए। वो बेघऱ नहीं हैं और मेरा भाई भी वहाँ है। मैं चाहती हूँ विशाल स्टॉन्ग रहे और शो को जीते।”  इसके अलावा जब अरमान ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा तो कृतिका ने अरमान मलिक को शांत कराने की बजाय कहा कि इसे बाहर देख लेंगे… इसी बात प...

फिल्म ‘XXX’ पर सुप्रीम कोर्ट की एकता कपूर को फटकार : ‘तुम युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हो’

वेब सीरीज ‘XXX’ में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘ALTBalaji’ की संस्थापक एकता कपूर को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एकता कपूर ने इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर दिया है। एकता कपूर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज के जरिए न सिर्फ देश के सैनिकों का अपमान किया है, बल्कि उनके परिवार वालों की भावनाओं को भी आहत किया है। इस संबंध में उनके खिलाफ गिरफ़्तारी के वॉरंट्स जारी हुए थे, जिसके खिलाफ वो सुप्रीम कोर्ट पहुँची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “कुछ तो करना पड़ेगा। तुम इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हो। ये सबके लिए उपलब्ध है। OTT (ओवर द टॉप) कंटेंट्स को कोई भी देख सकता है। तुम लोगों को किस तरह के विकल्प दे रही हो?” जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस सीटी रविकुमार ने इस मामले में सुनवाई करते हुए ये कहा। एकता कपूर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी पेश हुए। उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की गई है, लेकिन आशा नहीं है कि इसे सुनवाई के लिए जल्दी सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंन...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)