Skip to main content

"हमने चूड़ियाँ नहीं पहनी, केस करेंगे" : बिग बॉस का झगड़ा अब कानूनी लड़ाई की धमकी तक पहुँचा: बोली विशाल पांडे की बहन

                   विशाल पांडे की बहन ने दी अरमान मलिक को केस की धमकी (फोटो: Pinkvilla, news18)
बिग बॉस ओटीटी 3 सीजन में अरमान मलिक द्वारा विशाल पांडे को थप्पड़ मारने का मामला शांत नहीं हुआ है। बिग बॉस के अंदर भले ही सबने इस मामले को स्पेशल केस कहकर अरमान को बेघर होने से बचा लिया हो, मगर हकीकत यह है कि बिग बॉस के बाहर अरमान का खूब विरोध हो रहा है। अब इसी क्रम में विशाल पांडे की बहन नेता पांडे ने एक इंटरव्यू में कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

नेहा ने यह इंटरव्यू न्यूज 18 शोशा को दिया। अपने इंटरव्यू में उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कह- “मुझे लगता है कि अरमान को बेघर किया जाना चाहिए वरना औरों को बहुत गलत संदेश जाएगा। अगले सीजन में तो लोग और भी ज्यादा वायलेंट हो जाएँगे। अरमान को बेघर ही किया जाना चाहिए। वो बेघऱ नहीं हैं और मेरा भाई भी वहाँ है। मैं चाहती हूँ विशाल स्टॉन्ग रहे और शो को जीते।”

 इसके अलावा जब अरमान ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा तो कृतिका ने अरमान मलिक को शांत कराने की बजाय कहा कि इसे बाहर देख लेंगे… इसी बात पर नेहा पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए तीनों पति-पत्नी के विरुद्ध कार्रवाई करने की माँग की।

नेहा पांडे ने कहा, “ये एक खुली धमकी है। हमने इसे मुद्दा नहीं बनाया। पायल मलिक अब शो से बाहर होने के बाद कई चीजों पर वीडियो क्लिप बना रही है। उसे ऐसा करने दो। अगर वे कह रहे हैं कि वे हमें शो के बाहर देख लेंगे, तो हम भी उन्हें जवाब देंगे। हमने चूड़ियाँ नहीं पहनी हैं। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उनके खिलाफ पहले से ही कई मामले हैं और शायद एक नया मामला उनके लिए कोई मायने नहीं रखेगा।

नेहा ने इस दौरान पायल से ये भी पूछा कि आखिर जब अरमान मलिक ने दूसरी शादी की थी तो पायल ने अपने लिए स्टैंड क्यों नहीं लिया। शादीशुदा होते हुए अरमान की दूसरी शादी करने को सही ठहराया जा रहा है। पायल आज कृतिका के लिए तो स्टैंड ले रही है पर उसने ऐसा अपने लिए क्यों नहीं किया। उसने क्यों इतनी तकलीफें झेलीं। क्या महिलाएँ पति के बिना सफल नहीं हो पातीं। क्या वे अपने बच्चों की देखभाल नहीं करतीं। सिंगल मदर्स होती हैं उसे भी यही करना था। अपना स्टैंड लेना चाहिए था।

इस हफ्ते वीकेंड के वार पर पायल मलिक द्वारा विशाल पर लगाए गए आरोपों के बाद ये पूरा मामला उठा है। अरमान मलिक ने पायल की बात सुनने के बाद ही अपनी इस मसले पर नाराजगी जाहिर की और फिर गुस्से में जाकर विशाल को थप्पड़ मार दिया। घर के कई लोग इस बात में अरमान के साथ दिखे जबकि बाहर की दुनिया में जिसने भी अरमान मलिक की इस हरकत को देखा वो सारे लोग विशाल के हक में बात कर रहे हैं और उन्हें इंसाफ दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...