बांग्लादेश की मुख्यमंत्री शेख हसीना के एक प्रमुख सहयोगी ने गुरुवार को सूचित किया कि हमारी सरकार भारत से लापता हुए युवाओं की एक फाइल साझा करना चाहती है ताकि बांग्लादेश भारत के साथ मिलकर सीमा पार फैले आतंकवाद से लड़ सके। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच कर रहे जांचकर्ताओं के मुताबिक हमले के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है। उन्होने बताया कि ढाका हमले की पूरी साजिश रचने वाला आतंकी पश्चिम बंगाल में कहीं छुपा हुआ है। हसीना के एक वरिष्ठ विदेश सलाहकार गवहार रिजवी द्वारा दिया गया बयान लोगों के सामने तब आया जब ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट में बताया गया था कि 1 जुलाई को गुलशन कैफे में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सात महीने पहले ही भारत में घुस आया है और पश्चिम बंगाल में छुपा हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के सीआइडी के द्वारा 10 दिन पहले बर्दमान से सुलेमान को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि पिछले दो साल मूसा का हैंडलर सुलेमान ही था। हालांकि आइसिस ऑपरेटिव अबू अल-मुसा अल बंगाली से पूछताछ करने पर सुलेमान का नाम सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक...