नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि उनकी पार्टी पंचायत चुनाव में भाग नहीं लेगी जब तक अनुच्छेद 35ए पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों अपनी स्थिति साफ नहीं करतीं. साथ ही उन्हें इस अनुच्छेद के संरक्षण के लिए कोर्ट और बाहर दोनों जगह प्रभावी कदम उठाने होंगे. इससे पहले अलगाववादियों ने जम्मू-कश्मीर में पंचायत और स्थानीय निकाय के चुनावों का बहिष्कार करने का आह्वान किया था. आज ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी धारा 370 और अनुच्छेद 35ए पर सरकार को चेतावनी दी थी. तथाकथित ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) की बैठक के बाद इस आशय का एक बयान जारी किया गया था. जेआरएल में सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक शामिल हैं. यह बैठक गिलानी के हैदरपुरा स्थित आवास पर हुई थी. View image on Twitter ANI ✔ @ANI J&K National Conference will not participate in these elections (panchayat), unless & until, the Government of India & the state government clears ...