बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने मुंबई में आज बेटे को जन्म दिया। करीना और सैफ ने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। ये नाम उज्बेकिस्तान के खूंखार लुटेरे तैमूरलंग की याद दिलाता है, जो क्रूरता और अत्याचार के लिए प्रसिद्ध था। तैमूर ने १४वीं सदी में भारत के देहली और कश्मीर में भी जमकर लूटपाट की थी। १५ दिन में ही उसने देहली में लाशों के ढेर लगा दिए थे। दुश्मनों के सिर काटकर ढेर लगाने का शौक था तैमूर को… १. तैमूर का जन्म १३३६ में उज्बेकिस्तान के शाहरिसब्ज सिटी में एक आम मुस्लिम परिवार में हुआ था। २. उज्बेकिस्तान सोवियत यूनियन का हिस्सा था। तानाशाही शासन की वजह से देश के हालात अच्छे नहीं थे। ३. परिवार की माली हालत के चलते तैमूर ने बचपन से ही छोटी-मोटी चोरियां शुरू कर दी थीं। धीरे-धीरे उसने अपनी गैंग बना ली। ४. गैंग बनाने के बाद तैमूर ने बड़ी-बड़ी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया और इस तरह वह खूंखार लुटेरा बन गया। ५. तैमूर ने सबसे पहले सन १३८० में इराक की राजधानी बगदाद पर आक्रमण बोला था, जहां हजारों लोगों का कत्ल कर उनकी खोपड़ियों के ढेर लगा दिए थे। ६. इस के ...