Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ryan international school

रियान स्कूल: क्या बस कंडक्टर की भांति यह छात्र भी निर्दोष सिद्ध होगा?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  गुरुग्राम के रेयान स्कूल में हुये प्रद्युम्न मर्डर केस में 11वीं के एक छात्र की गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा सामने आया है या वास्तविक घटना से ध्यान भटकाया जा रहा है?  इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गयी थी।  सीबीआई की मानें तो हरियाणा पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक कुमार को मासूम पद्युम्न के खून के मामले में जुर्म कबूल करने के लिये जबरन मजबूर किया था। यहां तक कि अशोक कुमार से सफेद कोरे कागज पर भी पुलिस ने जबरन हस्ताक्षर करवा लिये थे। पुलिस के डर और दबाव में आकर अशोक ने बच्चे को मारने की बात का मीडिया में बयान दे दिया था। ड्राइवर को गुरुग्राम पुलिस ने किया था मजबूर सीबीआई सूत्रों के मुताबिक  इस केस में गिरफ्तार किये गये आरोपी बस कंडक्टर से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि हरियाणा पुलिस ने इस बात के लिये मजबूर किया कि वो इस जुर्म को कबूल कर ले। उसने दबाव में आकर मीडिया के सामने आकर कहा कि उसने प्रद्युम्न की हत्या की थी। इतना ही नहीं पुलिस ने अशोक कुमार से कोरे कागज पर साईन भी करा कर रख लिया था। ...

सही जाँच रयान स्कूल को ले आएगी धरातल पर

रयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन की हत्या की गुत्थी सुलझने की बजाए उलझती जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी बस के कंडक्टर अशोक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन, अब कई गवाह सामने आने से हत्या में किसी और के शामिल होने का भी शक हो रहा है।  खास बात यह है कि जांच में स्कूल के ड्राइवर, माली, टीचर्स और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के अलग-अलग बयान आ रहे हैं। सभी में कोई तालमेल नहीं दिख रहा है। ऐसे में शक की सूई आरोपी कंडक्टर के अलावा किसी और का हाथ होने का भी संकेत कर रही है।  सही दिशा में नहीं जा रही जांच यही वजह है कि प्रद्युमन के पिता वरूण ठाकुर लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि पुलिस जांच सही दिशा में नहीं जा रही है। उसने सिर्फ कंडक्टर को निशाना बनाते हुए अपनी थ्योरी गड़नी शुरू कर दी है। इस गुत्थी को अब सीबीआई ही सुलझा सकती है। पुलिस की मानें तो कंडक्टर ने चाकू से प्रद्युमन की हत्या की और यह हथियार बस की टूल किट का हिस्सा था। लेकिन, बस का ड्राइवर चाकू को टूल किट पार्ट नहीं मान रहा है। सवाल यह भी है कि अगर चाकू बस की ...

प्रिंसिपल ने पुलिस को रिश्वत क्यों दी? -- ड्राइवर अशोक की बहन का आरोप

गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है. डॉक्टर ने प्रद्युम्न के साथ किसी प्रकार के यौन शोषण किए जाने से इंकार किया है. प्रद्युम्न का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम जांच के दौरान पता चला कि प्रद्युम्न की मौत ज्यादा खून बह जाने से हुई थी. साथ ही उसके शरीर पर कहीं भी यौन शोषण से संबंधित कोई निशान नहीं मिले हैं. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों में से एक डॉक्टर दीपक माथुर के मुबातिक प्रद्युम्न के गले पर चाकू के वार के दो निशान थे. चाकू का दूसरा वार काफी गहर था. डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि दूसरा वार काफी गहरा था और ज्यादा से ज्यादा एक मिनट के अंदर उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि गले के अलावा प्रद्मुम्न के शरीर पर चोट का कोई और निशान नहीं पाया गया. उन्होंने बताया कि चाकू के दूसरे वार सांस की नली कट जाने से प्रद्युम्न की मौत हो गई. इससे पहले  रायन स्कूल के बस ड्राइवर सौरभ ने बड़ा खुलासा किया है. जी न्‍यूज से एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत करत...

क्या प्रदुमन के असली गुनहगार पकडे जाएंगे या बेकसूर मारा जाएगा?

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र प्रद्युम्न ठाकुर मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान लगभग रोज़ ही चौंकाने वालीं बात सामने आ रही है और ये सभी खुलासे अपने-आप में बेहद ही हैरान कर देने वाले हैं. मामले में अबतक मिली जानकारी के अनुसार प्रद्युम्न को कंडक्टर ने वाशरूम में देखा जिसके बाद उसने मासूम प्रद्युम्न के साथ गलत करने की कोशिश की और आखिरकार जब वो उसमे नाकाम हुआ तो बौखलाए कंडक्टर ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया. ये थी अबतक की कहानी, लेकिन अब इस मामले में एक और चौंकाने वाली कहानी सामने आ रही है जिसके मुताबिक प्रद्युम्न के मर्डर से पहले स्कूल टॉयलेट में तीन लोग पहले से ही मौजूद थे. जी हाँ मामले में हुए अबतक के सबसे सनसनीखेज खुलासे के मुताबिक हत्या आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार वारदात से पहले ही टॉयलेट में मौजूद था. साथ ही उसके साथ उस समय तीन बच्चे और एक माली भी थे. कहा जा रहा है कि उनके जाने के बाद अशोक ने प्रद्युम्न के साथ कुकर्म की कोशिश की और नाकाम होने पर उसकी हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे वाले दिन ताइक्वांडो प्रैक्टिस के लिए तीन...

कोई हत्या करने वाले का केस नहीं लड़ेगा --- सोहना बार एसोसिएशन

रेयान इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन की हत्या से पुरे बिहार में आक्रोश का माहौल है। मूलतः बिहार के मधुबनी जिले रहने वाले वरुण के पुत्र की हत्या स्कूल में ही कर दी गई थी। इस हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाण के सीएम मनोहर लाल खट्टर से सितम्बर 10 को फोन पर बात की है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाण के सीएम मनोहर लाल खट्टर से फोन पर बातचीत के दौरान दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली को भी निर्देश दिया कि वे तुरंत वहां से पदाधिकारी गुरुग्राम भेजें। वहां जाकर पीड़ित परिवार से मिल सांत्वना दें। सीएम नीतीश ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश के अलावा बिहार के डीजीपी डीजीपी पी के ठाकुर ने भी हरियाणा के डीजीपी से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।  छात्र प्रद्युमन के पिता ने कहा है कि, “ये मर्डर का मामला है। ये कैसे हुआ? ये मुझे पता नहीं पता। लेकिन ये जानता हूं कि ये हत्या है।...

रियान इंटरनेशनल स्कूल पर सबूत मिटाने के आरोप

रेयान इंटरनेशनल स्कूल  के डायरेक्टर  डा अगेस्टाइन एफ पिंटो  और  मैडम ग्रेस पिंटो  के 18 राज्यों मे 135 तीन सितारा और पाँच सितारा स्कूल हैं जिनमे लगभग 350000 छात्र छात्राऐं पढते हैं | (जहाँ पिथले 5 वर्ष मे लगभग २३ बच्चों की संदिग्ध मौत हुई किसी मे सजा नही ना ही कोई कार्यवाही हुई ) लोगों का आरोप है कि ये दोनो ही ईसाई  हैं और इन विद्यालयों मे पढ़ाने वाले अधिकांश शिक्षक शिक्षिकाऐं   हिंदू नामधारी   कनवर्टेड ईसाई  है , इन विद्यालयों के लगभग सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुसूचित जाति से धर्म परिवर्तित ईसाई  हैं !! पिंटो दम्पत्ति को शिक्षा से कोई लेना देना नही ये  वेटिकन से वित्त पोषित  हैं और    मानवता शिक्षा व चरित्र निर्माण  से कोसों दूर | ये नौनिहाल जो इस दुनिया मे नही है किसी परिवार का चिराग दिया था, इसने ऐसा क्या देख लिया था कि इसकी इतनी निर्ममता से हत्या कर दी गयी ? खैर करोड़ों रुपये की बहुमंजिला वातानुकूलित इमारतों मे अपने बच्चों को लाखों रुपये की फीस देकर अभिभावक गर्वित होते हैं यह बताने मे (स्ट...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)