पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों में से एक डॉक्टर दीपक माथुर के मुबातिक प्रद्युम्न के गले पर चाकू के वार के दो निशान थे. चाकू का दूसरा वार काफी गहर था. डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि दूसरा वार काफी गहरा था और ज्यादा से ज्यादा एक मिनट के अंदर उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि गले के अलावा प्रद्मुम्न के शरीर पर चोट का कोई और निशान नहीं पाया गया. उन्होंने बताया कि चाकू के दूसरे वार सांस की नली कट जाने से प्रद्युम्न की मौत हो गई.
इससे पहले रायन स्कूल के बस ड्राइवर सौरभ ने बड़ा खुलासा किया है. जी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए सौरभ ने घटना वाले दिन के हालात को बयां किया. सौरभ के अनुसार प्रद्युम्न जब खून से लथपथ था तो उसे हाथ लगाने के लिए कोई भी टीचर तैयार नहीं थी. यह बात उसे अशोक ने बताई. बाद में अशोक ही प्रद्युम्न को उठाकर कार तक ले गया. जी न्यूज से बात करते हुए बस ड्राइवर सौरभ ने बताया कि अशोक पिछले चार से पांच महीने से उन लोगों के साथ काम कर रहा था. वह काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का है.
ANIVerified account @ANI
My brother has been beaten up & pressurized to give wrong statements. School principal has bribed the police:Sister of accused bus conductor
ड्राइवर सौरभ ने यह भी बताया कि स्कूल बस पर इतने दिनों से काम करने के
दौरान कंडक्टर अशोक के व्यवहार की किसी टीचर या बच्चे ने शिकायत नहीं
की. अशोक का आज तक किसी के साथ झगड़ा या मनमुटाव तक नहीं हुआ था.गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई प्रद्युम्न की हत्या के बाद बस ड्राइवर सौरभ ने बड़ा खुलासा किया है. जी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए सौरभ ने घटना वाले दिन के हालात को बयां किया. सौरभ के अनुसार प्रद्युम्न जब खून से लथपथ था तो उसे हाथ लगाने के लिए कोई भी टीचर तैयार नहीं थी. यह बात उसे अशोक ने बताई. बाद में अशोक ही प्रद्युम्न को उठाकर कार तक ले गया. जी न्यूज से बात करते हुए बस ड्राइवर सौरभ ने बताया कि अशोक पिछले चार से पांच महीने से उन लोगों के साथ काम कर रहा था. वह काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का है.
ड्राइवर सौरभ ने यह भी बताया कि स्कूल बस पर इतने दिनों से काम करने के दौरान कंडक्टर अशोक के व्यवहार की किसी टीचर या बच्चे ने शिकायत नहीं की. अशोक का आज तक किसी के साथ झगड़ा या मनमुटाव तक नहीं हुआ था.

Comments