आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार एक समय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास एक तृणमूल में सबसे कद्दावर नेता मुकुल राय आज (नवम्बर 3) को भाजपा में शामिल हो गए। सारी अटकलों को दरकिनार करते हुये मुकुल राय ने भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बंगाल में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। मौके पर मुकुल राय ने कहा कि तृणमूल का गठन बंगाल में वामफ्रंट और कांग्रेस के साथ लड़ाई करने के लिये हुई थी। अब बंगाल में 2021 में बीजेपी की सरकार बनेगी। बाद में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। बता दें कि भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी जड़ें जमाने की कोशिशों में जुटी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने ममता के दाहिना हाथ कहे जाने वाले मुकुल रॉय को अपने पाले में किया है। 17 दिसंबर 1997 को हुआ था तृणमूल का गठन श्री राय ने बताया कि 17 दिसंबर 1997 को तृणमूल कांग्रेस का गठन हुआ था। उस समय अगर भाजपा तृणमूल के साथ खड़ी नहीं होती तो आज जिस जगह पर तृणमूल...