Skip to main content

बीजेपी कम्यूनल नहीं सेक्यूलर पार्टी है-- मुकुल राय, ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी

नई दिल्लीः एक समय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास एक तृणमूल में सबसे कद्दावर नेता मुकुल राय शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. सभी की अटकलों को दूर करते हुये और किसी दूसरे राजनीतिक दल का गठन नहीं करते हुये मुकुल राय ने नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में बंगाल में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय की उपस्थिति में भाजपा का चोला अपने गले में लगा लिया. मौके पर मुकुल राय ने कहा कि तृणमूल का गठन बंगाल में वामफ्रंट और कांग्रेस के साथ लड़ाई करने के लिये हुई थी. 17 दिसंबर 1997 को तृणमूल कांग्रेस का गठन हुआ था. उस समय अगर भाजपा तृणमूल के साथ खड़ी नहीं होती तो आज जिस तरह पर तृणमूल हैं, वहां खड़ी नहीं होगी. मालूम हो कि मुकुल राय अखिल भारतीय तृणंमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य के रूप में साथ ही महासचिव पद पर भी रह चुके हैं. मुकुल के आज भाजपा में शामिल हो जाने से बंगाल में भाजपा को मजबूती मिलेगी. मुकुल ने आगे कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की सरकार चल रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बंगाल में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विकास को बंगाल में ले जाने के उद्देश्य से मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं. मुकुल राय ने कहा कि देश के 17 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री और पांच राज्यों में उपमुख्यमंत्री हैं. मुकुल ने यहां तक कह दिया कि आगामी 2019 से लेकर 2021 तक बंगाल में भाजपा की सरकार होगी. भाजपा नेता रविशंकर ने कहा है कि मुकुल राय ने भाजपा में बिना शर्त शामिल होने की इच्छा व्यक्त की हैं. मुकुल राय तृणमूल के स्थापना से लेकर दशकों तक संसद में रहे हैं. उनके भाजपा में शामिल होने से पश्चिम बंगाल का जनाधार बढ़ेगा. साथ ही भाजपा वहां और मजबूत होगी.
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
एक समय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास एक तृणमूल में सबसे कद्दावर नेता मुकुल राय आज (नवम्बर 3) को भाजपा में शामिल हो गए। सारी अटकलों को दरकिनार करते हुये मुकुल राय ने भाजपा मुख्यालय  नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बंगाल में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। मौके पर मुकुल राय ने कहा कि तृणमूल का गठन बंगाल में वामफ्रंट और कांग्रेस के साथ लड़ाई करने के लिये हुई थी। अब बंगाल में 2021 में बीजेपी की सरकार बनेगी। बाद में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। बता दें कि भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी जड़ें जमाने की कोशिशों में जुटी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने ममता के दाहिना हाथ कहे जाने वाले मुकुल रॉय को अपने पाले में किया है।
17 दिसंबर 1997 को हुआ था तृणमूल का गठन
श्री राय ने बताया कि 17 दिसंबर 1997 को तृणमूल कांग्रेस का गठन हुआ था। उस समय अगर भाजपा तृणमूल के साथ खड़ी नहीं होती तो आज जिस जगह पर तृणमूल है, वहां खड़ी नहीं होती। मुकुल राय अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे एवं महासचिव के पद पर भी रह चुके है। मुकुल के भाजपा में शामिल हो जाने से बंगाल में भाजपा को मजबूती मिलेगी। बीजेपी की तारीफ करते हुए मुकुल रॉय ने कहा कि बीजेपी कम्यूनल नहीं सेक्यूलर पार्टी है। उन्होंने कहा कि साल 1997 में टीएमसी का गठन हुआ और 1998 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में टीएमसी शामिल भी हुई थी। रॉय ने कहा कि अब बीजेपी पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होगी।
देश के पीएम मोदी कर रहे हैं विकास
ममता मोदीमुकुल ने आगे कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास करने वाली सरकार चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बंगाल में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विकास को बंगाल में ले जाने के उद्देश्य से मैं भाजपा में शामिल हुआ हूँ। मुकुल राय ने कहा कि देश के 17 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री और पांच राज्यों में उपमुख्यमंत्री है। मुकुल ने यहां तक कह दिया कि आगामी 2019 से लेकर 2021 तक बंगाल में भाजपा की सरकार होगी।
क्या मुकुल घोटाला मुक्त हो गए है?
अब सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर क्या उनकी निगाह मुख्यमंत्री या फिर उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी है? दूसरे, यह कि शारदा चिटफण्ड घोटाले में जो उनका नाम शामिल है, क्या  उस घोटाले से उनका नाम निकालकर उन्हें गंगाजल की तरह पवित्र समझा जाएगा? या घोटाले की जाँच में उन्हें किसी तरह की कोई नरमी नहीं बरती जाएगी? वास्तव में राजनीति की चौपड़ में न कोई किसी का मित्र और न ही कोई शत्रु। शारदा घोटाले में मुकुल को घसीटने पर ममता ने भाजपा पर खूब प्रहार किए और भाजपा ममता को विचलित करने में मुकुल पर नकेल कसती रही। दूसरे, क्या मुकुल राय अपने आपको निर्दोष सिद्ध करने के लिए ममता और पार्टी के अन्य सदस्यों के घोटालों को उजागर करेंगे? क्या मुकुल बंगाल में हो रहे तुष्टिकरण एवंम रोहिंग्य मुसलमानो को बसाए एवं उनको छुपाए जाने के स्थानों को जगजाहिर करेंगे? वैसे भाजपा अब मुकुल का ममता के विरुद्ध प्रयोग कर ममता को हाशिए पर लाकर मुकुल को घोटाला मुक्त करेगी।
वास्तव में आज अवसरवादिता इतनी बढ़ गयी है, कि नेता मालपुए खाने के इतने आदी हो चुके हैं, जिसका कोई हिसाब नहीं। खाने की थाली में घी कम होते देख, तुरन्त पाला बदल लेते हैं।  
बंगाल में भाजपा होगी मजबूत 
भाजपा नेता रविशंकर ने कहा है कि मुकुल राय ने भाजपा में बिना शर्त शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी। मुकुल राय तृणमूल कांग्रेस की स्थापना से लेकर दशकों तक संसद में रहे है। बेशक उनके भाजपा में शामिल होने से पश्चिम बंगाल का जनाधार बढ़ेगा। साथ ही भाजपा वहां और मजबूत होगी। 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा फ़ाइल पर हस्ताक्षर किए जाने के तत्काल बाद केंद्र सरकार ने मुकुल रॉय को  31 अक्टूबर की दोपहर वाई प्लस कैटेगरी सुरक्षा मुहैया कराई है। हालांकि इनके विरोधी इसे महत्व नही देते हुए कह रहे हैं कि इन्होंने सुरक्षा की मांग की थी, इसमें इतना खास क्या है? दूसरी तरफ इनके समर्थकों का दलील है कि कोई भी सुरक्षा मांगेगा उसे मिल जाएगा क्या?  वैसे तृणमूल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इसे बेहद गंभीरता से ले रहा है। 
तृणमूल छोड़ने के बाद असुरक्षित थे मुकुल
दीवाली के पहले मुकुल रॉय पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से मिले थे। उस मुलाकात के दौरान मुकुल रॉय ने बंगाल के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के तहत असुरक्षा की आशंका व्यक्त की थी।स्थानीय थाने से संपर्क करने के बाद  31 अक्टूबर की दोपहर वाई प्लस सुरक्षा मुहैया करा दी गयी। मुकुल रॉय को हर जगह यह सुरक्षा सुविधा उपलब्ध होगी.
मुकुल रॉय ने दिल्ली से किया है फोन
मुकुल रॉय ने काचरापाड़ा सहित पूरे बंगाल में अपने करीबी लोगों को दिल्ली से फोन किया है और कहा है कि वह भी फोन के जरिये अपने लोगों को बताएँ। फोन के जरिये ही सभी कोई एक दूसरे को बताये की मुकुल रॉय अब बीजेपी के साथ हैं। सभी तैयार हो जाओ और बीजेपी को मजबूत करने में जुट जाओ। जो जहां भी है वहां के नेता और कार्यकर्ताओं से मिले, वहां पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हों। बंगाल एक और परिवर्तन मांग रहा है और मैं आ रहा हूँ।
दुर्गा पूजा से पहले मुकुल रॉय ने झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस छोड़ने का एलान किया था। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। मुकुल का नाम शारदा चिटफंड घोटाले में भी आ चुका है। क्या मुकुल राय ने घोटालों से विचलित होकर ममता का दामन छोड़ा है, या बंगाल में बढ़ती हिन्दू विरोधी मुहिम? जहाँ तक हिन्दू विरोधी मुहिम की बात है, यह तो ममता के मुख्यमन्त्री बनने के बाद से ही चल रही है। सम्भव है, आज मोदी लहर की लपेट में बंगाल को आता देख, अपनी धूमिल होती छवि एवं कुर्सी की भूख मिटाने के लिए पार्टी छोड़ी ? यूपीए सरकार-2 में मुकुल रॉय 20 मार्च 2012 से 21 सितंबर 2012 तक रेल मंत्री रह चुके हैं। उन्हें ममता ने तब रेल मंत्री बनवाया था जब उनकी ही पार्टी के दिनेश त्रिवेदी ने बतौर रेल मंत्री रेल बजट में यात्री किराया बढ़ाने का एलान किया था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...