साभार : 'हिंदुस्तान' लोग 1 अगस्त, 2021 को तब हैरान हो गए, जब अभिनेत्री गहना वशिष्ठ अचानक से इंस्टाग्राम के लाइव वीडियो सेशन में न्यूड होकर आ गईं। उन्होंने कहा, “मैं इस वीडियो में बिना कपड़ों के हूँ, लेकिन कोई इसे पोर्न नहीं बता रहा।” उन्होंने दावा किया कि जब इसके उलट वो कपड़े पहनती हैं तो लोग इसे पोर्न बताने लगते हैं। उन्होंने इसे ‘दोहरे रवैये की पराकाष्ठा’ करार देते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों पर सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि जिन वीडियोज में उन्होंने कपड़े पहन रखे हैं, उन्हें पोर्न क्यों बताया जा रहा है? 3 मिनट 8 सेकेंड के इस वीडियो में गहना वशिष्ठ बिस्तर पर लेटी हुई हैं। उन्होंने कहा, “हेलो...