Skip to main content

Posts

Showing posts with the label jinnah

AMU के जिन्ना विवाद: गोडसे के मंदिरों का विरोध कब होगा?-- जावेद अख्तर

आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार   वरिष्ठ गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने गुरुवार (3 मई) को कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में लगी होना ‘‘शर्मिंदगी’’ की बात है. उन्होंने कहा कि लेकिन जो लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें उन मंदिरों का विरोध भी करना चाहिए जो गोडसे के सम्मान में बनाए गए हैं. विश्वविद्यालय में जारी विवाद पर 73 वर्षीय लेखक ने ट्विटर के माध्यम से अपनी राय जाहिर की. विवाद तब शुरू हुआ जब अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम ने एएमयू के छात्र संघ कार्यालय की दीवारों पर पाकिस्तान के संस्थापक की तस्वीर लगी होने पर आपत्ति जताई.  Javed Akhtar ✔ @Javedakhtarjadu Jinnah was neither a student nor a teacher of Alig Its a shame that his portrait is there The administration n students should voluntarily remove it from there n those who were protesting against this portrait should now protest against the temples made to honour Godse. 11:58 AM - May 3, 2018 11.9K 4,956 people are talki...

”महात्मा गांधी नहीं, मोहम्मद अली जिन्ना थे आधुनिक भारत के निर्माता”

मोहम्मद अली जिन्ना इतिहास में दर्ज एक ऐसा नाम है जिसे आजाद हिंदुस्तान का हर बाशिंदा नफरत के साथ याद करता है और देश विभाजन की बहुत ही कडवी यादें जेहन में आ जाती हैं। लेकिन हाल की एक किताब में दावा किया गया है कि अगर जिन्ना मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग पर अड़े नहीं रहते तो साल 2050 तक अविभाजित हिंदुस्तान में मुसलमानों की आबादी 75 करोड़ हो जाती और यह विश्व में सबसे बड़ा मुस्लिम देश होता। इस लिहाज से जिन्ना एक महान हिंदुस्तानी थे जिन्होंने हिन्दुस्तान को हिन्दुस्तान ही रहने दिया, उसे मुस्लिम देश होने से बचा लिया। ये दावे चौंका सकते हैं और साथ ही संशय भी पैदा करते हैं लेकिन हिंदुस्तान के इतिहास पर लिखी गयी एक किताब में ऐसा ही कुछ सोचने को मजबूर करने वाले दावे किए गए हैं। ‘‘रिटर्न आफ दी इन्फिडेल’’ में हिंदुस्तान के इतिहास को आइने के दूसरी ओर से देखने की कोशिश की गयी है और यही कोशिश इतिहास की एक नयी तस्वीर पेश करती है जो उस तस्वीर से एकदम अलहदा है जिसे हम आज तक देखने के आदी रहे हैं। अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द हिंदू’ के कंसल्टिंग एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र पंडित द्वारा लिखी गय...

आखिर कब तक पाकिस्तान को सबूत दिए जाएंगे?

कश्मीर के उरी सैन्य बेस पर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की घेरेबंदी तेजी से शुरू कर दी है। पाक की आतंकी करतूतों के खिलाफ भारत को विश्व जनमत से मिले मजबूत सर्मथन से उत्साहित नई दिल्ली ने संयुक्त राष्ट्र में जोरदार तरीके से इस्लामाबाद को घेरा है। एक दिन पहले ही अमेरिका, रूस, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, ईरान आदि देशों ने उरी में आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत का सर्मथन किया है। पाक को सबसे अधिक धक्का रूस ने दिया है।   उसने अगले साल पाक के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास को रद कर दिया। अब तक भरोसेमंद साथी रहे चीन ने भी उरी हमले की निंदा की और पाकिस्तान के लिए कोई भी सहानुभूति नहीं दिखाई। यूएन सम्मेलन में भाग लेने जेनेवा गए नवाज शरीफ को भी वहां बलूच विरोध का सामना करना पड़ा है। वहां पाक डेलिगेशन आतंकवाद के प्रश्न पर मीडिया का सामना नहीं कर सका और उसे फजीहत झेलनी पड़ी।   आज 21 सितंबर को पाक पीएम नवाज शरीफ यूएन को संबोधित करेंगे, जिसमें वे कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे, लेकिन उससे पहले ही जेनेवा में पाक को जिस तरह आतंकवाद को लेकर मुंह की खानी पड़ी है, उससे नवाज का ह...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)